फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   other

11.70 लाख मतदाता पंचायत चुनाव का करेंगे फैसला

Mon, 25 Jan 2021 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
other
फर्रुखाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इसमें 45 हजार मतदाता बढ़े हैं। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या 11 लाख 70 हजार 445 हो गई है। मतदाता बढ़ने के बावजू छह मतदान केंद्र और 40 बूथ कम हो गए हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 594 ग्राम पंचायतों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। दावा-आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इसमें मतदाताओं की संख्या 45658 बढ़ गई है।
विज्ञापन

अब ग्राम पंचायतों में 11 लाख 70 हजार 445 मतदाता हो गए हैं। वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव में 11 लाख 24 हजार 787 मतदाता थे। पिछले चुनाव में 891 मतदान केंद्र और 2011 बूथ बनाए गए थे। इस बार छह मतदान केंद्र और 40 बूथ कम कर दिए गए हैं। 885 मतदान केंद्र और 1961 बूथों पर मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
नौ प्रधान, 18 बीडीसी सदस्य घटेेंगे
अगले पंचायत चुनाव में जिले में नौ प्रधान और 18 बीडीसी सदस्य कम हो जाएंगे। नवाबगंज को नगर पंचायत बनाने से छह ग्राम पंचायतें उसमें शामिल हो गई हैं। इसी तरह तीन ग्राम पंचायतों का शमसाबाद नगर पंचायत में विलय कर दिया गया है। दो ग्राम पंचायतें आंशिक रूप से शमशाबाद में मिलाई गई हैं। इससे ग्राम पंचायतों की संख्या 594 और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या 722 रह गई है। ग्राम पंचायतों में भी 117 वार्ड कम हुए हैं। इनकी संख्या 7316 रह गई है। जिला पंचायत के सभी 30 पद बरकरार हैं।
किस ब्लॉक में कितने मतदाता
ब्लॉक मतदाता
बढ़पुर 129169
कमालगंज 223685
मोहम्मदाबाद 219943
नवाबगंज 112763
शमसाबाद 151722
कायमगंज 180433
राजेपुर 152730
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed