{"_id":"5fff34608ebc3e340859476b","slug":"other-farrukhabad-news-knp6057911142","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकिसा पर्यटन स्थल के लिए खरीदी जाएगी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकिसा पर्यटन स्थल के लिए खरीदी जाएगी जमीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री की घोषणा के चौथे ही दिन बौद्ध तीर्थस्थल संकिसा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। बुधवार को डीएम ने संकिसा पहुंचकर बौद्ध मंदिर, मठ व स्तूप के आसपास भूमि देखी। एसडीएम को भूमि खरीदने के लिए किसानों से संपर्क करने के निर्देेश भी दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 जनवरी को जन आरोग्य मेले का शुभारंभ करने संकिसा पीएचसी आए थे। उन्होंने बौद्ध धर्मस्थल पर पूजा भी की थी। जनसभा में संकिसा को सारनाथ की तरह विकसित करने की जरूरत बताई थी। बुधवार को जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह एसडीएम सदर अनिल कुमार के साथ संकिसा पहुंचे। उन्होंने बौद्ध स्तूप, बौद्ध मंदिर के निकट खाली पड़ी भूमि देखी। सरकारी भूमि कम है, इससे एसडीएम को किसानों से संपर्क कर करने के लिए कहा।
प्रशासन पर्यटन स्थल के लिए किसानों से जमीन खरीदेगा। कानूनगो जबर सिंह व लेखपाल अजय शुक्ला भी साथ रहे। डीएम ने एटा व मैनपुरी सीमा तक भूमि का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि पर्यटनस्थल के लिए स्तूप के आसपास किसानों की भूमि खरीदने पर विचार किया जा रहा है। हां औसत कीमत पर यदि भूमि मिलती है तो ही खरीदी जाएगी।