{"_id":"5ffc89858ebc3e333a554864","slug":"other-farrukhabad-news-knp6053630165","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की से बात करने पर कक्षा नौ के छात्र भिड़े, पिस्टल लहराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की से बात करने पर कक्षा नौ के छात्र भिड़े, पिस्टल लहराई
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मिलिट्री एरिया के एक कॉलेज के कक्षा नौ के छात्रों के दो गुटों में सोमवार को छात्रा से बातचीत को लेकर मारपीट हो गई। एक छात्र ने हवा में पिस्टल लहराई तो भगदड़ मच गई। चौकी पुलिस ने मौके से चार छात्रों को पकड़ लिया। दो छात्रों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में लोको रोड पर सोमवार को छात्रा से बात करने को लेकर एक कालेज के कक्षा नौ के छात्रों के दो गुटों में गाली गलौज व मारपीट हो गई। इसी बीच भोलेपुर क्षेत्र के निवासी एक छात्र ने पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। पिस्टल देखकर छात्रों में भगदड़ मच गई।
सूचना पर कर्नलगंज चौकी इंचार्ज तेजबहादुर सिंह सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पिस्टल लहराने वाला छात्र तो भाग निकला लेकिन पुलिस ने उसके दो दोस्तों समेत चार छात्रों को पकड़ लिया। कोतवाली ले जाकर छात्रों के परिजनों को सूचना दी गई। दो छात्रों को पूछताछ के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। दो छात्र पुलिस की निगरानी में हैं। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पिस्टल लहराने की बात सामने आई है। गंभीरता से जांच की जा रही है।