फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   other

कार्य विभाजन को लेकर एआरटीओ कार्यालय में दो बजे तक काम रहा बंद

Thu, 03 Sep 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
other
फर्रुखाबाद। एआरटीओ कार्यालय में कार्य विभाजन को लेकर गुरुवार दोपहर दो बजे तक काम बंद रहा। एआरटीओ की हिदायत पर दोपहर बाद लिपिक पटलों पर काम करने लगे।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में पटलों पर कार्य विभाजन को लेकर कई महीनों से विवाद है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक किसी लिपिक को पूरे काम की जिम्मेदारी सौंपी गई तो किसी को कंप्यूटर भी चलाना नहीं आता है। वहीं कुछ कर्मचारी प्रमोशन के बाद भी दायित्व निर्वहन से पीछे हट रहे हैं। यह पुराना कार्य ही करना चाहते हैं। इसको लेकर
विज्ञापन

गुरुवार को सभी लिपिक एकत्र होकर एआरटीओ शांतिभूषण पांडेय के पास गए और कार्य का बहिष्कार कर दबाव बनाने का प्रयास किया। इस पर एआरटीओ ने लिपिकों को कड़ी हिदायत दी। काम बंद करने पर उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सभी को कंप्यूटर सीख कर काम करना पड़ेगा। हालांकि एआरटीओ ने काम बंद ने इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-9
सामाजिक दूरी को भूल कोरोना को दे रहे दावत
फर्रुखाबाद। एआरटीओ कार्यालय में सामाजिक दूरी का अनुपालन नहीं हो रहा। डीएल के पटल पर दोपहर तीन बजे लोग सामाजिक दूरी को भूलकर पास-पास खड़े रहे। इनमें कई लोगों ने मास्क भी नहीं लगाया था। पूछने पर लाइन में लगे लोगों ने बताया कि सुबह से सभी पटलों पर काम बंद है। दोपहर बाद काम शुरू हुआ। पटलों पर काम करने वाले कर्मचारियों के पास मास्क तो थे, लेकिन सैनिटाइजर की खाली बोतलें रखी हुई थी। कोविड डेस्क भी नहीं बनाई गई। लोग सीधे कार्यालय में प्रवेश कर लाइनों में लग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed