फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   other

राज्य वित्त से क्षेत्र पंचायतों को 1.25 व ग्राम पंचायतों को 5.67 करोड़ मिले

Thu, 03 Sep 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
other
फर्रुखाबाद। राज्य वित्त आयोग से इस बार क्षेत्र व ग्राम पंचायतों को एक साथ पहली व दूसरी किस्त भेजी गई है। इसमें पंचायतों को 1.25 करोड़, जबकि ग्राम पंचायतों को 5.67 करोड़ मिले हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों की एक बार फिर राह खुल गई है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी का असर इस बार ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्यों पर भी पड़ा है। वित्तीय वर्ष के 6 माह बीतने के बाद क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायतों को पहली व दूसरी किस्त एक साथ भेजी गई है, जो पिछले वर्षों की तुलना में कम है। इस बार सात ब्लाकों को दो किस्तों की कुल एक करोड़ 25 लाख 98 हजार 836 रुपये मिले हैं। इसमें ब्लाक कमालगंज 24 लाख 13389 रुपये पाकर अव्वल रहा, जबकि ब्लाक नवाबगंज को सबसे कम 12 लाख 41014 रुपये ही मिले। ब्लाक बढ़पुर को 14 लाख 74410, कायमगंज को 20 लाख 42, मोहम्मदाबाद को 22 लाख 50158, राजेपुर को 15 लाख 63388 व ब्लाक शमसाबाद को 16 लाख 56055 रुपये राज्य वित्त आयोग से मिले हैं।
विज्ञापन

जनपद में कुल 600 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें विकास कार्य के लिए गत माह केंद्रीय वित्त आयोग से सशर्त धनराशि भेजी गई थी। धनराशि को सामुदायिक शौचालय, पंचायतों भवनों के निर्माण व मरम्मत पर खर्च करने की प्राथमिकता है। इससे सड़क व गली निर्माण आदि कार्य कई ग्राम पंचायतों में रुके पड़े थे। राज्य वित्त आयोग से दो
विज्ञापन
विज्ञापन

किस्तें एक साथ भेजे जाने से विकास कार्यों की राह खुल गई है। पहली किस्त दो करोड़ 44 लाख 24 हजार 569 व दूसरी किस्त तीन करोड़ 43 लाख 69 हजार 485 रुपये की भेजी गई। इससे सभी ग्राम पंचायतों में कुल

पांच करोड़ 87 लाख 94 हजार 54 रुपये से विकास कार्य कराने का मौका मिल गया है। हालांकि कोरोना महामारी के चलते ग्राम पंचायतों का चुनाव फिलहाल कुछ माह के लिए टल गया है। इससे इस धनराशि को विकास कार्यों में लगाकर प्रधानों को एक बार फिर अपनों को खुश करने का मौका मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed