फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   other

तकादा करने गए सांसद के पुत्र पर हमला, मुकदमा दर्ज

Sat, 22 Aug 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
other
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। छिबरामऊ से मौरंग गिट्टी कारोबारी का कारों व बाइकें से से पीछा कर महरूपुर खार गांव के पास कुछ लोगों ने रोककर चाकू से गोदकर घायल कर दिया। शोर सुुनकर गांव के लोगों ने हमलावरों को दौड़ा लिया। एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कारोबारी की पत्नी ने सांसद के प्रतिनिधि सहित चार नामजद व सोलह अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी हैै, जिसपर देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। उधर, घायल हुए कारोबारी के खिलाफ भाजपा सांसद के बेटे ने शाम को हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के पांचाल घाट निवासी विक्रांत राजपूत उर्फ राना पुत्र मिट्ठूलाल ने पुलिस को बताया कि शनिवार की देर शाम से कन्नौज के छिबरामऊ से होकर बघार स्थित अपनी दुकान पर जा रहे थे। दुकान पर पत्नी मधुबाला उनका इंतजार कर रहीं थीं। राना की कार के पीछे छिबरामऊ से दो कार व पांच बाइकों पर सवार लोग लग गए। कार सवार लोगों ने महरूपुर खार गांव के पास राना की कार को ओवरटेक करके रोक लिया। हमलावरों को देखकर
विज्ञापन

विक्रांत उर्फ राना गांव की ओर भागे। इस पर एक हमलावर ने असलहे से फायर किया, लेकिन वह मिस हो गया। तभी कुछ लोगों ने राना पर चाकू से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगे हैं। राना के कार चालक सोम व साथी रामजी अग्निहोत्री ने शोर मचाने पर गांव के लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े। हमलावर वहां से कारों व बाइकों से भाग गए। हमलावरों में से थाना कंपिल के गांव कुतुबुद्दीनगर निवासी एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी मधुबाला ने सांसद के प्रतिनिधि सहित चार नामजद व सोलह अज्ञात लोगों के खिलाफ पति राना पर जानलेवा हमला करने की तहरीर दी है। एसपी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि ओवरटेक करने को लेकर कुछ विवाद हुआ था। पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है। उधर, इसी घायल हुए कारोबारी के खिलाफ भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के पुत्र अर्पित ने जानलेवा हमला करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के पुत्र अर्पित ने दर्ज कराई रिपोर्ट में पुलिस को बताया था कि शनिवर सुुबह गिट्टी, मौरंग सप्लायर अभिषेक त्रिवेदी के पास तगादा करने गए थे। जैसे ही वहां से निकले तभी पांचालघाट निवासी राना पुत्र मिट्ठूलाल कार से साथियों संग आ गया। तमंचा लेकर गालियां देने लगा। जैसे ही वह हमला करने उनकी तरफ
बढ़े, वह किसी तरह मौके से निकल आए। सांसद के पुत्र ने राना और उसके कुछ अज्ञात साथियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। बताते चले कि शुक्रवार को सांसद मुकेेश राजपूत के नौकर मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया ढिलावल निवासी शिवराम कठेरिया ने विक्रांत सिंह के खिलाफ में मुकदमा दर्ज कराया था। कुछ माह पूर्व राना
सांसद से बातचीत का ऑडियो भी वायरल किया था। तभी दोनों पक्षों में तनातनी चली आ रही है। विक्रांत उर्फ राना की बघार नाले के पास मौरंग गिट्टी की दुकान है। थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह घर में नहीं मिला। घटना की जांच की जा रही है।
विक्रांत राजपूत उर्फ राना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। जिसमें कहा कि सांसद उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। इससे उसका व्यापार चौपट हो गया है। उसके रुपये भी मार लिए हैं। यदि उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वह धर्मपरिवर्तन कर लेगा।

‘विक्रांत राजपूत उर्फ राना अपनी मर्यादाएं पार चुका है। वह कई बार फोन पर गालीगलौज कर चुका है। उनके बेटे को घेरा और गाली गालौज किया। इसकी उन्होंने शिकायत एसपी से की। एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आए दिन वह इसी तरह की वीडियो व ऑडियो वायरल कर नौटंकी करता है।’ मुकेश राजपूत, भाजपा सांसद फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed