फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   other

सीएचसी अधीक्षक के खिलाफ चार घंटे तक फार्मासिस्टों ने दिया धरना

Fri, 21 Aug 2020 03:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
other
नवाबगंज। सीएमओ डॉ. वंदना सिंह ने सीएचसी अधीक्षक के खिलाफ जांच का आदेश देकर गुरुवार को फार्मासिस्टों का धरना चार घंटे बाद खत्म करा दिया। अधीक्षक डॉ. सुमित शाक्य पर फार्मासिस्ट विजय पाल सिंह के अभद्रता करने के आरोप की जांच डिप्टी सीएमओ करेंगे। जांच का आदेश देने से पूर्व सीएमओ ने दोनों पक्षों को सुना। अधीक्षक को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

बुधवार रात चीफ फार्मासिस्ट विजय पाल ड्यूटी पर थे। उनका आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. सुमित ने गाली देकर उन्हें अपमानित किया। इसी बात से नाराज विजय ने संगठन के पदाधिकारियों को पूरी बात बताई। उन्होंने कहा संगठन ने उनकी बात न मानी तो वे इस्तीफा दे देंगे। इस पर गुरुवार को फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष चक्र सिंह व मंत्री जितेंद्र सिंह, विनीत पांडेय, विनीत सचान समेत अन्य फार्मासिस्ट
विज्ञापन

सीएचसी पहुंचे। वहां दरी बिछाकर डॉक्टर के निलंबन की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। सीएमओ के मोबाइल फोन पर धरना प्रदर्शन की जानकारी दी गई। करीब डेढ़ बजे सीएमओ सीएचसी नवाबगंज पहुंची। मौके पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी दलवीर सिंह भी थे। सीएमओ के सामने अधीक्षक जब फार्मासिस्ट से भिड़ने लगे तो सीएमओ ने अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई तथा एक-एक करके सभी के बयान दर्ज किए। इसके बाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से अकेले में सीएमओ ने बातचीत की। सीएमओ कमरे से बाहर आईं और दोनों पक्षों को शांत रहकर कार्य करने की सलाह देकर चली गईं। इसके बाद धरना समाप्त हो गया। मौके पर प्रवीण यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद प्रजापति संगठन मंत्री अभिषेक शुक्ला, मुकेश दीक्षित, सचिन द्विवेदी, विनीत सचान मौजूद रहे।

सीएमओ ने बताया कोविड-19 में धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। विभाग का मामला था इसको सुलझा दिया गया है। फिर भी मामले की जांच उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दलवीर सिंह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed