फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Organization will protect the interests of traders: Lokesh

व्यापारियों के उत्पीड़न की लडेंगे लड़ाई

Sun, 09 Oct 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Organization will protect the interests of traders: Lokesh
कायमगंज। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी अधिकारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही व्यापारी सैनिक का गठन होगा और यह सैनिक हितों की रक्षा करेगा। सभा में कई व्यापारियों को पद देते हुए उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

कंछल गुट के जिला महामंत्री सहित 250 पदाधिकारियों और सदस्यों ने शनिवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। रविवार को व्यापार मंडल के नए प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल सीपी सभागार में पहुंचे। सभी ने उनका स्वागत किया। व्यापारी नेता मनोज कौशल ने उत्पीड़न की समस्या उठाई तो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लखनऊ में जीएसटी कमिश्नर से बात कर उत्पीड़न बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन

हर व्यापारी को साप्ताहिक अवकाश पर अपना प्रतिष्ठान बंद करना होता है और ऑन लाइन ट्रेडिंग होती रहती है। देश में सभी के लिए कानून एक समान होना चाहिए। इस मामले में मुख्यमंत्री से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन में संरक्षक की जिम्मेदारी संभालने वाले उद्योगपति लक्ष्मी नारायन अग्रवाल, भाजपा नेता डॉ. विकास शर्मा, नव नियुक्ति प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रकाश कल्लू यादव, जिलाध्यक्ष मनोज कौशल, जिला महामंत्री पवित्र गुप्ता, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन आसिफ मंसूरी ने किया।

उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ने मिथुन जिला को कोषाध्यक्ष, अभिषेक अग्रवाल, अतुल यादव जिला उपाध्यक्ष, अमित सेठ नगर को महामंत्री, सतीश अग्रवाल कोषाध्यक्ष, वसीम अंसारी, संजय अग्रवाल, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुबोध गुप्ता युवा जिलाध्यक्ष, अमोल अग्रवाल युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, अतुल गुप्ता युवा प्रदेश मंत्री, प्राशी कनौजिया युवा जिला को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed