{"_id":"636be9925461d44c0c64483a","slug":"order-to-file-a-report-in-gang-rape-farrukhabad-news-knp7274626127","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से सामूहिक दुष्कर्म में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से सामूहिक दुष्कर्म में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोर्ट ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में नवाबगंज एसओ को चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
महिला व उसके पति को दरांती मारकर घायल करने का भी आरोप लगाया गया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला 18 सितंबर को पति के साथ बाइक से गांव नगला बेग में बहन के बीमार बेटे को देखने के उसके घर जा रही थी।
गांव सिला से महमदपुर जाने वाले मार्ग पर सूनसान इलाके में पहले से मौजूद गांव के विपनेश, आदेेश व दो अज्ञात युवक बोलेरो लेकर खड़े थे। इन लोगों ने बाइक रोक ली।
महिला व उसके पति को खींचकर झाड़ियों में ले गए। वहां दोनों से मारपीट कर दरांती मारकर घायल कर दिया। विपनेश व आदेश ने महिला से दुष्कर्म किया।
शोर मचाने पर आदेश व विपनेश सहित चारों लोग जान से मारने की धमकी देकर बोलेरो में बैठकर भाग गए। थाने में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
कोर्ट ने पूरे मामले में सुनवाई के बाद नवाबगंज एसओ को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।