{"_id":"60aa97de8ebc3e7fd720664f","slug":"opd-farrukhabad-news-knp6300362177","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी में शुरू होगी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी में शुरू होगी ओपीडी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना के चलते लोहिया अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक माह से बंद चल रही ओपीडी अब दोबारा शुरू होगी। शासन से आदेश मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएचसी, पीएचसी में ओपीडी चालू होने से ग्रामीण इलाकों में लोगों को काफी राहत मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में बुखार, खांसी व अन्य बीमारियों के मरीजों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
कोरोना संक्रमण के चलते ओपीडी बंद होने के बाद सीएचसी, पीएचसी के डॉक्टरों, फार्मासिस्टों की ड्यूटी एल-2 अस्पतालों में लगा दी गई थी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हो गईं थीं। शनिवार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवा शुरू करने के आदेश दिए हैं। आदेश में कहा कि सभी सीएचसी, पीएचसी व स्वास्थ्य उपकेंद्रों में रंगाई-पुताई कर उपकरणों को चालू कर लिया जाए।
इन अस्पतालों में पैरामेडिकल स्टाफ के साथ-साथ यदि एमबीबीएस डॉक्टर न हों तो आयुष चिकित्सकों को तैनात किया जाए। कोविड कंट्रोल सेंटर में बेवजह डॉक्टर की ड्यूटी न लगाई जाए। सभी सीएचसी व पीएचसी पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ओपीडी चालू की जाए। इसके साथ ही इन अस्पतालों में एंटीजन टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इससे लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने के साथ संक्रमण को भी रोका जा सके। ब्लैक फंगस के संक्रमण को देखते हुए जिला अस्पताल में सुबह 10 से 12 बजे तक ओपीडी चालू करने के साथ नेत्र रोग विशेषज्ञ व ईएनटी सर्जन से रोगों की पहचान कराकर इलाज शुरू किया जाए।
विज्ञापन
इसके साथ ही कोविड केयर सेंटर को पोस्ट कोविड केयर सेंटर के रूप में संचालित किया जाए। इसके अलावा अपर मुख्य सचिव ने कोविड-19 एल-2 अस्पतालों में स्टेप डाउन वार्ड चालू करने के आदेश दिए हैं। इससे कोरोना निगेटिव होने के बाद आवश्यकतानुसार भर्ती रखते हुए स्वस्थ होने के बाद ही अस्पताल से डिस्चार्ज करने के आदेश दिए हैं।
जनपद में आठ सामुदायिक स्वास्थ्य व 27 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इसके अलावा 50 से अधिक उप स्वास्थ्य केंद्र भी संचालित हैं। पिछले महीने से ओपीडी सेवा बंद होने से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही थीं। अब ओपीडी चालू होने से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।
सीएमओ डॉ.वंदना सिंह ने बताया कि शासन से जारी आदेश का अनुपालन कराया जाएगा। सोमवार से सीएचसी व पीएचसी पर ओपीडी सेवाएं शुरू करने का प्रयास होगा।
सीएमएस लोहिया महिला डॉ. कैलाश दुलानी ने बताया कि अभी उनके पास ओपीडी खोलने संबंधी आदेश नहीं आया है। आदेश मिलते ही ओपीडी चालू कराई जाएगी।