{"_id":"69235d03bc9999204906d37d","slug":"only-1571-feeding-in-the-20-day-sir-campaign-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-133210-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 20 दिन के एसआईआर अभियान में 15.71 फीसदी ही फीडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 20 दिन के एसआईआर अभियान में 15.71 फीसदी ही फीडिंग
Mon, 24 Nov 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के रविवार को 20 दिन पूरे हो गए। धीमी रफ्तार के चलते अभी तक 15.71 फीसदी ही मतदाताओं के गणना प्रपत्रों की फीडिंग की जा सकी है।
मॉनीटरिंग के लिए भले ही अधिकारी दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन अभियान की रफ्तार काफी धीमी है। इससे तीन दिसंबर तक पुनरीक्षण पूरा होना चुनौती से कम नहीं है।
निर्वाचन आयोग के आदेश पर मतदाता सूची सही करने के लिए बिहार की तर्ज पर चार नवंबर से एसआईआर अभियान चलाया जा रहा है। तीन दिसंबर तक पुनरीक्षण कार्य पूरा करने के आदेश हैं। 16 नवंबर तक प्रत्येक मतदाता तक गणना प्रपत्र पहुंचाना था, इसके बाद भरे हुए गणना प्रपत्रों का संकलन करना है।
अभियान की धीमी प्रगति के चलते जिलाधिकारी के आदेश पर 22 व 23 नवंबर को विशेष अभियान के तहत बूथों पर बीएलओ ने शिविर लगाकर गणना प्रपत्र वितरण करने के साथ भरवाकर जमा किए गए।
विज्ञापन
रविवार को फतेहगढ़ के राष्ट्रीय जनता इंटर कालेज स्थित पांचों बूथों पर बीएलओ डटे थे। दोपहर 2.45 बजे वहां दो-तीन मतदाता ही मौजूद थे। मोहल्ला बनखड़िया निवासी मतदाताओं का कहना है कि उन लोगों को तीन दिन पहले ही गणनाप्रपत्र दिए गए। उन्हें यह भी नहीं बताया गया कि प्रपत्र जमा करने के दौरान कौन सा अभिलेख जमा करना होगा। दूसरी ओर बीएलओ का कहना है कि मतदाता बूथ पर न तो गणना प्रपत्र लेने आते हैं और न ही जमा करने।
फिलहाल वर्ष 2003 तीन के बाद मतदाता बनी महिलाओं का गणनाप्रपत्र भरवाने में सर्वाधिक दिक्कत आ रही है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कई बीएलओ एप चलाना ही नहीं जानते। इससे वह कहने के बावजूद फीडिंग नहीं कर रहे हैं।
पुनरीक्षण में विधानसभा क्षेत्र भोजपुर सबसे आगे
20 दिन के पुनरीक्षण अभियान विधानसभा क्षेत्र भोजपुर सबसे आगे है, वहीं अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र फिसड्डी रहा। अभियान के तहत अब तक भोजपुर में 20.64 प्रतिशत गणनाप्रपत्रों की फीडिंग की गई। वहीं अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र 11.76 फीसदी पर पहुंच सका है।
सदर विधानसभा क्षेत्र में 12.06 प्रतिशत व कायमगंज में 18.25 प्रतिशत मतदाताओं की फीडिंग की गई है। जनपद में अब तक 1531 बूथों के बीएलओ ने कुल 15.71 फीसद ही मतदाताओं के गणनाप्रपत्र फीड किए हैं। इससे अभियान के शेष 10 दिनों में 84.29 प्रतिशत फीडिंग बाकी है।