फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Only 11 were found out of 38 sleepers thrown in Ganga, traffic remained closed for the second day also

Farrukhabad News: गंगा में फेंके गए 38 स्लीपर में 11 ही मिले, दूसरे दिन भी आवागमन बंद

Sat, 25 Jan 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 25 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Only 11 were found out of 38 sleepers thrown in Ganga, traffic remained closed for the second day also
महमदगंज मड़ैयन घाट पर क्षतिग्रस्त पैंटून पुल। - फोटो : महमदगंज मड़ैयन घाट पर क्षतिग्रस्त पैंटून पुल।
कमालगंज। हरदोई मार्ग पर गुरुवार रात गंगा नदी के पैंटून पुल पर शरारती तत्वों ने 38 स्लीपर खोलकर पानी में फेंक दिए थे। इससे दूसरे दिन भी आवागमन बंद रहा। इस बीच पुलिस की सुस्त जांच से लोगों में रोष है।
विज्ञापन


कमालगंज-हरदोई मार्ग के महमदगंज मड़ैयन घाट पर पैंटून पुल के साढ़े सात मीटर हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया था। शालवुड लकड़ी के 38 स्लीपर (लकड़ी के पटले) पुल से उखाड़कर गंगा के पानी में फेंक दिए गए थे। दो दिन में खोजबीन के बाद केवल 11 स्लीपर ही मिल पाए। 27 स्लीपर कम होने से अभी मरम्मत का काम चालू नही हो पाया। मामले की तहरीर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने दी थी, लेकिन पुलिस अभी तक मामले का पता नही लगा सकी।
विज्ञापन

आखिर, 38 स्लीपर उखाड़कर पुल पर आवागमन बंद करने की घटना के पीछे दुर्घटना कराने की मंशा थी या अन्य शरारत। क्योंकि चोरी करने के बजाय स्लीपरों को गंगा के पानी में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगापार हल्का प्रभारी दरोगा गंगा सिंह का कहना है कि वह शुक्रवार को घटना स्थल गए थे। नाव चलाने वालों को थाने बुलाया था पर वह नहीं आए। अब रविवार को वह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed