{"_id":"65a03670552ab63ffe0d3da4","slug":"one-police-station-and-eight-posts-will-be-built-in-ramnagariya-fair-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-7231-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मेला रामनगरिया में बनेगा एक थाना व आठ चौकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मेला रामनगरिया में बनेगा एक थाना व आठ चौकियां
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। पांचाल घाट पर लगने वाली मेला रामनगरिया में कल्पवासियों व साधु-संतों की सुरक्षा के लिए अभी तक पुलिसबल तैनात नहीं किया गया है। गुरुवार को सीओ सिटी ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर एक थाना व आठ चौकियां बनाने के निर्देश दिए।
मेला क्षेत्र में करीब 50 प्रतिशत से अधिक कल्पवासी व साधु-संत आ चुके हैं। सुरक्षा के नाम पर एक सिपाही तक नहीं है। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। मेला प्रबंधक को मेला क्षेत्र में बाहर से पुलिसबल आने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में एक थाना बनाया जाएगा। इसके साथ ही मेला क्षेत्र में मनोरंजन क्षेत्र, बाजार क्षेत्र प्रथम व द्वितीय सीढ़ी, दुर्वासा आश्रम, पैंटून पुल, जूना अखाड़ा व गंगा तट दक्षिणी समेत आठ स्थानों पर चौकियां बनाई जाएंगी।
मेला रामनगरिया में अस्थायी अस्पताल बनाए जाने का काम शुरू हो गया है। एलोपैथिक, होम्योपैथिक व आयुर्वेदिक अस्पताल बनाने के लिए टिनशेड डाले जा रहे हैं। परिक्रमा रास्ता में पुआल डालकर रास्ता बनाने का काम काम हो रहा है। मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित ने बताया कि मेला शुरू होने से पहले सभी तैयारी पूरी करा ली जाएंगी।
विज्ञापन
जूना अखाड़े के रास्ते में राउटी लगाने से साधु नाराज
पांचाल घाट गंगा तट पर छठवीं सीढ़ी के सामने श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा का गेट हर साल बनता है। इस बार रास्ते के किनारे दोनों ओर झोपड़ी व पन्नी डालकर कब्जा कर लिया गया। इस पर संत समिति के अध्यक्ष सत्यगिरि महाराज ने विरोध जताया। उन्होंने जिलाधिकारी, मेला सचिव व सीओ सिटी से कब्जा हटवाने की मांग की। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने आश्वासन दिया कि शुक्रवार तक कब्जा हटवा दिया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि परिक्रमा रास्ते पर लगातार कब्जे हो रहे हैं, जबकि जिला प्रशासन से गंगा के तट पर बने अवैध मकान हटाए जाने की मांग कई बार की जा चुकी है। कोई सुनवाई नहीं हो रही। जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते गंगा की जमीन पर कब्जा हो रहा है। कब्जा हटवाने के लिए साधु-संत बैठक कर रणनीति बनाएंगे। (संवाद)