{"_id":"5f6639d08ebc3ed63a770cea","slug":"one-killed-31-new-corona-infected-farrukhabad-news-knp5836198180","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में 31 नए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में 31 नए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
एक की मौत, 31 नए कोरोना संक्रमित
फर्रुखाबाद। जनपद में शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 31 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। एक व्यक्ति की मौत हुई है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 34 हो गई। जिले में अब तक कुल 2034 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 776 मरीज ठीक होक जबकि 739 लोग होम आइसोलेशन पूरा कर चुके हैं। जिले में अभी 485 केस एक्टिव हैं।
बढ़पुर के गांव रमपुरा आवाजपुर निवासी युवक(27) का कानपुर के हैलेट अस्पताल में गुर्दे का इलाज चल रहा था। 15 सितंबर को वह युवक की तबियत बिगड़ने पर वह सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी जांच की गई तो वह संक्रमित निकला। इलाज के दौरान युवक की शुक्रवार को मौत हो गई। इसके अलावा शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में ब्लाक बढ़पुर के सर्वाधिक पॉजिटिव केस मिले हैं।
फतेहगढ़ के मोहल्ला मछली टोला निवासी दो महिलाएं, आवास विकास कालोनी निवासी युवक, नेकपुर चौरासी निवासी युवती व महिला, बढ़पुर निवासी युवक, नैनिया नगला निवासी महिला, युवक, अधेड़, बालक, बरौन निवासी अधेड़ व किशोरी के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
इसके अलावा राजेपुर के गांव राई निवासी महिला व युवती, शमसाबाद के मोहल्ला ताड़वाली हवेली निवासी अधेड़, अलेपुर निवासी युवक, कमालगंज के मोहल्ला आजादनगर निवासी 58 वर्षीय अधेड़, जबकि बरियानगला निवासी वृद्ध व अधेड़ कोरोना की चपेट में आ गए हैं। कायमगंज के गांव अताईपुर निवासी महिला व बालिका भी संक्रमित मिली है।