Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   On the occasion of his manifestation day, Chitragupta Maharaj was remembered and an aarti was performed.

Farrukhabad News: प्राकट्य दिवस पर चित्रगुप्त महाराज को किया याद, आरती उतारी

Wed, 11 Nov 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
On the occasion of his manifestation day, Chitragupta Maharaj was remembered and an aarti was performed.
फर्रुखाबाद। कायस्थ समाज ने प्राकट्य दिवस पर भगवान चित्रगुप्त महाराज को याद किया। यज्ञ में आहुतियां देकर सुख और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

शहर के पक्कापुल स्थित चित्रगुप्त भवन में कायस्थ समाज ने प्राकट्य दिवस मनाया। सबसे पहले भगवान चित्रगुप्त के चित्र का पूजन किया गया। इसके बाद यज्ञ का आयोजन हुआ। वेद मंत्रोच्चार से आहुतियां देकर समाज के सुख समृद्धि की कामना की। आरती के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
महावीर प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि आदिकाल में ब्रह्मा की सृष्टि में भगवान चित्रगुप्त का प्राकट्य हुआ था। सनातन काल से ही भगवान चित्रगुप्त महाराज की आराधना होती आ रही है। दिवाली के बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया पर पूजन-अर्चन और वंदन होता है। महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। प्रदीप कुमार सक्सेना, विनोद कुमार सक्सेना, दीपक सक्सेना, डॉ. पीएन सक्सेना, कुलदीप सक्सेना, डॉ. राजेश हजेला, नीरज सक्सेना, घनश्याम सक्सेना, आलोक रायजादा, राजीव सक्सेना, उज्जवल सक्सेना, आलोक आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

-------------
यमराज के प्रमुख लेखाकार चित्रगुप्त की विशेष पूजा
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट गंगा तट पर सनकादेश्वर महाकाल मंदिर में बुधवार को यमराज के प्रमुख लेखक चित्रगुप्त महाराज का जन्म उत्सव मनाया गया। मुख्य महंत साध्वी अर्चना दीक्षित ने दीप प्रज्ज्वलित कर फूलों से शृंगार कर आरती की। इसके बाद चित्रगुप्त की दोनों पत्नियों एवं 12 पुत्रों की प्रतिमाओं का पूजन हुआ। फल-फूल, मिष्ठान, हलवा आदि व्यंजनों के भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। विजय, सोनू, आलोक सक्सेना, अनु उपाध्याय, रश्मि सक्सेना, अभिषेक, गोपाल, रुद्रांश, शिवांश, लालाराम श्रीवास्तव, रामबाबू चौरसिया मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed