{"_id":"d2c63aff9ec825a683805abab47dae06","slug":"on-the-6th-day-worship-of-katyayini-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठे दिन कात्यायिनी की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठे दिन कात्यायिनी की पूजा
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 25 Mar 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
चैत्र मास के नवरात्र पर भक्तों में गजब का उत्साह है। घरों और मंदिरों में
विज्ञापन
भक्तिरस की गंगा बह रही है। छठे दिन भक्तों ने मां कात्यायनी देवी का
पूजन-अर्चन कर मनौती मांगी। वहीं अष्टमी को लेकर देवी मंदिरों में
तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
बुधवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी देवी का पूजन-अर्चन किया। संतोषी माता मंदिर बढ़पुर में
महिलाओं ने भजन गाए। गुरुगांव देवी मंदिर में तो सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो जाता है। यह सिलसिला देर रात तक लगा रहता है। मंदिर परिसर में लगे मेला का भी लोग जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। रेलवे रोड स्थित मठिया देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। अष्टमी को लेकर मंदिरों में साजसज्जा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मठिया देवी मंदिर के पुजारी छोटे मिश्रा ने बताया कि मंदिर का जीर्णोद्धार चल रहा है। अष्टमी पर मंदिर के बाहर विशाल हवन-कुंड बनाया
जाएगा। इसमें यजमान आहुतियां डालेंगे। इसके साथ ही अष्टमी पर मंदिर से लेकर स्टेट बैंक तक भव्य सजावट की जाएगी।
उधर, मोहल्ला छावनी स्थित श्री महाकाल मंदिर में मां कात्यायनी देवी का भव्य शृंगार किया गया। मेवा, मिष्ठान आदि व्यंजनों से शिशुपाल यादव, नन्हेंलाल, शोभा वर्माने भोग लगाया। इस अवसर पर मुनि अलौकिक महाराज, उषा गुप्ता, कैलाश शुक्ल, जगदेवी, मुन्नी देवी और सोनू आदि मौजूद रहे।