{"_id":"610446088ebc3eb2be204f8f","slug":"on-murder-charges-police-tokk-action-farrukhabad-news-knp6433710174","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बालिका की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम बालिका की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
नवाबगंज। ननिहाल में दो माह की मासूम की मौत के बाद शव दफना दिया गया। युवक ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थानाक्षेत्र के गांव उखरा निवासी जयवीर की पुत्री तमशा की शादी एक साल पहले थाना मेरापुर के गांव रमापुर दबीर निवासी अमित कुमार यादव से हुई थी। 25 जुलाई को तमशा का शव संदिग्ध हालात में फांसी से लटका मिला था। तमशा की दो माह की पुत्री भी है। घटना के बाद ससुरालीजन घर से भाग गए थे। जयवीर ने दामाद सहित पांच पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साथ ही तमशा की पुत्री को अपने
साथ ले आए थे। गुरुवार को मासूम की भी मौत हो गई। जयवीर ने उसका शव दफना दिया। शुक्रवार को एक युवत ने यूपी 112 पर बच्ची की हत्या कर शव दफनाने की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने जयवीर व उसके पुत्र से घटना के संबंध में पूछताछ की। परिजनों ने बीमारी से बच्ची की मौत होने की बात कही है। पुलिस ने तालाब के पास दफनाए गए शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में कारण स्पष्ट न हो सकने से विसरा सुरक्षित रखा गया है।