{"_id":"5f21b5c78ebc3e63d3526170","slug":"old-woman-was-robbed-kicked-in-the-stomach-death-farrukhabad-news-knp573994033","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचाल घाट पर वृद्धा को लूटा, पेट में चोट मारने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचाल घाट पर वृद्धा को लूटा, पेट में चोट मारने से मौत
विज्ञापन
मुन्नी देवी का फाइल फोटो।
- फोटो : FARRUKHABAD
वृद्धा को लूटा, पेट में मारी लात, मौत
फर्रुखाबाद। बैंक से रुपये निकालकर पांचाल घाट पर टेंपो के इंतजार में बैठी एक वृद्धा को लुटेरों ने शिकार बना लिया। वृद्धा ने लुटेरे की साइकिल पकड़ी, तो साथी ने पेट में लात मार दी। इससे महिला मुंह के बल गिर पड़ी। टेंपो चालक उसे लेकर राजेपुर सीएचसी पहुंचा, जहां से लोहिया अस्पताल लाया। यहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से बातचीत की। साइकिल पास में ही एक दुकानदार ने छिपा ली। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
राजेपुर थाने के गांव मुड़िया भेड़ा निवासी रतिपाल सिंह की पत्नी मुन्नी देवी (60) बैंक से रुपये निकालने आई थी। रुपये निकालकर पांच बजे पांचाल घाट पर वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी किसी ने उसकी साड़ी पर गीला बिस्कुट मारा। एक युवक बोला, माताजी साड़ी में लैट्रिन लगी है। वह साफ करने लगी, तो उसने पर्स खींच लिया।
इस पर वृद्धा ने लुटेरे की साइकिल पकड़ ली। उसके साथी ने उसके पेट में लात मार दी और साइकिल छोड़कर भाग गया। एक दुकानदार ने साइकिल छिपा ली। गांव का टेंपो चालक उसे राजेपुर सीएचसी ले गया। वहां भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी। बेटे उदयवीर और विजयवीर पहुंचे। हालत खराब होने पर शाम साढ़े छह बजे लोहिया अस्पताल लाए। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी पहुंचे। कुछ दुकानदारों ने पूरा मामला बताया। पुलिस को कुछ दूरी पर एक पर्स मिला, जिसमें 20 रुपये थे। बाद में सीओ लोहिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बात की।
सीओ ने पांचालघाट चौकी प्रभारी जेपी शर्मा को तुरंत बदमाशों को पकड़ने के निर्देश दिेए। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल बैंक से कितने रुपये निकाले थे, इसका भी पता लगाया जा रहा है। वृद्धा के आगे के दांत भी टूट गए थे।
‘घटना के बारे में जांच की जा रही है। आसपास के लोगों ने पूरा घटनाक्रम बताया है। अब रुपये कितने गए हैं। इसकी सही जानकारी तो बैंक में जांच के बाद ही पता चलेगी।’-मन्नीलाल गौंड, सीओ सिटी।