फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Old woman dies, son accused of murder

Farrukhabad News: वृद्धा की मौत, बेटे पर हत्या का आरोप

Mon, 01 Dec 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 01 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Old woman dies, son accused of murder
फोटो-4 सोमवती। फाइल फोटो
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिराहिमपुर जागीर में शनिवार रात सोमवती (85) की मौत हो गई। उनके छोटे बेटे रवेंद्र ने अपने बड़े भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




रवेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसका बड़ा भाई दवा दिलाने के बहाने मां को घर से ले गया था। इसके बाद तहसील में उनसे मारपीट कर मकान का बैनामा अपने नाम करवा लिया। इसके बाद उनकी मां की हालत बिगड़ गई। रवेंद्र का कहना है कि बैनामा कराने के बाद उसकी मां की हत्या की गई।
विज्ञापन

रवेंद्र की पत्नी मनीषा ने भी आरोप लगाए कि उनके संतान न होने पर उन्होंने मायके से एक बच्चे को गोद लिया था। इसी कारण जेठ ने साजिशन संपत्ति से उनका हिस्सा खत्म करने के लिए साजिश के तहत मकान का बैनामा कराकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसआई सुधा पाल मौके पर पहुंचीं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर क्राइम मोहम्मद कामिल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों की पुष्टि की जाएगी। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed