{"_id":"645ff2c7e1e3a1130a0848e6","slug":"old-man-injured-in-bike-collision-died-farrukhabad-news-c-12-1-232721-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध ने दम तोड़ा
Sun, 14 May 2023 01:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 14 May 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
जहानगंज। सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने दुर्घटना करने वाले से समझौता करके बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।
कस्बा निवासी दयाराम वर्मा (65) शुक्रवार देर रात सड़क पार कर रहे थे। उसी समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे दयाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को परिजनों ने निजी वाहन से ले जाकर फर्रुखाबाद में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार दोपहर में इलाज के दौरान दयाराम की मौत हो गई। इसके बाद शव घर पहुंचने पर चीख पुकार मच गई। परिजनों ने बाइक सवार से समझौता करने के बाद बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। दयाराम की पत्नी उर्मिला, दो बेटे मुकेश व बृजेश वाराणसी में प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।