फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Old man dies due to collision with speeding bike

Farrukhabad News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत

Thu, 14 Nov 2024 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Old man dies due to collision with speeding bike
मोहम्मदाबाद। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरिराज पेट्रोल पंप के पास बेवर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे वृद्ध को टक्कर मार दी। वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के बजरिया निवासी मनीष अपने मित्र सबनूर के साथ कोतवाली क्षेत्र के गांव पसनिंगपुर में बहनोई राजीव के घर से वापस जा रहे थे। बाइक की स्पीड अधिक होने की वजह से पेट्रोल पंप के सामने पैदल जा रहे 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध से टकरा गए। वृद्ध ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और बाइक सवार घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। दरोगा अरविंद अवस्थी ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। शिनाख्त के लिए पुलिस ने गांवों में सूचना भेज दी है। (संवाद)े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed