{"_id":"5eda563d8ebc3e9062521e39","slug":"old-man-died-in-accident-in-farrukhabad-farrukhabad-news-knp5638498104","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत, बेटे ने कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत, बेटे ने कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में बैठे बालकराम के परिजन। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद बाजार से साइकिल से राशन लेने के लिए जा रहे वृद्ध को गुरुवार शाम को इटावा-बरेली हाईवे पर ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल वृद्ध ने रात को लेहिया अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव वनपोई सकवाई निवासी बालकराम (65) चार गुरुवार शाम को साइकिल बाजार राशन लेने के लिए जा रहे थे। इटावा-बरेली हाईवे पर सकवाई गांव के सामने ट्रक ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी।
बालकराम साइकिल समेत ट्रक के पहिए में फंस गए। चालक ट्रक को वहीं छोड़कर भाग गया। गांव वालों के सहयोग से दो घंटे में बालकराम को पहिए से बाहर निकाला जा सका। परिजन घायल बालकराम को सीएचसी ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर उनको लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
परिजन देर रात उनको लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने बालकराम को मृत घोषित कर दिया। पुत्र सतीश ने शुक्रवार को अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।