फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Officers and employees got booster dose

अधिकारी व कर्मचारियों ने लगवाई बूस्टर डोज

Sun, 23 Jan 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Officers and employees got booster dose
कलक्ट्रेट परिसर में लगे कैंप में टीका लगवाते बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी राजेश त्रिपाठी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। विधानसभा चुनाव में ड्यूटी को लेकर रविवार को कलक्ट्रेट परिसर में टीकाकरण शिविर लगाया गया। इसमें दो टीका लगवा चुके अधिकारियों और कर्मचारियों को बूस्टर डोज दिया गया। इसके अलावा छूटे हुए लोगों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण और विधानसभा चुनाव को देखते हुए टीकाकरण पर प्रशासन पूरा जोर दे रहा है। कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय के बाहर स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमों ने कैंप लगाया। इसमें दोनों टीका लगवा चुके प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को तीसरा बूस्टर डोज लगाया गया। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी राजेश त्रिपाठी ने अपनी पत्नी साधना त्रिपाठी के साथ बूस्टर डोज लगवाया।
विज्ञापन

इसके अलावा सूचना विभाग से राजन मिश्रा, अतुल प्रताप सिंह, करुना कुमारी, अंशुल कुमार सहित दोपहर बाद तीन बजे तक 80 से अधिक लोगों के टीका लगाए गए। बूस्टर डोज के अलावा छूटे हुए लोगों को पहले व दूसरे डोज का भी टीका लगाया गया। स्वास्थ्य टीम में सिविल अस्पताल लिंजीगंज के फार्मासिस्ट शिवाजी, जबकि निजी अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों में नम्रता पाल, अंजली, आकाश व रोहित आदि ने टीकाकरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed