{"_id":"57ae082d4f1c1b8e34ee6415","slug":"of-villagers-protesting-against-dig","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी के सामने ग्रामीणों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी के सामने ग्रामीणों ने की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
डीआईजी के सामने ग्रामीणों ने की नारेबाजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना मऊदरवाजा का निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी के सामने ग्रामीणों ने पूर्व सभासद समेत तीन लोगों के खिलाफ थाने में दलाली का आरोप लगा नारेबाजी की। डीआईजी ने ग्रामीणों को शांत कर निरीक्षण के बाद मिलने का आश्वसन दिया।
डीआईजी निलाब्जा चौधरी शुक्रवार की सुबह 11 बजे मऊदरवाजा थाने का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। जैसे ही उनकी कार थाने पर पहुंची उसी समय मोहल्ला भीकमपुरा निवासी मुन्ने खां अपने साथ मोहल्ले के तमाम लोगों के साथ थाने गेट पर पहुंचे। डीआईजी के उतरते ही मोहल्ले वालों ने हंगामा कर नारेबाजी शुरू कर दी।
नारेबाजी होते देखकर पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। डीआईजी ने वहां से भीड़ के पास आए और शांत करने का प्रयास करने लगे। इस बीच मुन्ने खां ने डीआईजी के सामने आरोप लगाया कि पूर्व सभासद फुरकान अहमद और पूर्व व्यापारी नेता बॉबी गुप्ता थाने के दलाल हैं। उनके इशारे पर लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होते हैं। यह सुनकर डीआईजी ने आक्रोशित लोगों को निरीक्षण के बाद उनकी समस्याओं को भी सुनने का आश्वसन दिया।
विज्ञापन
इसके बाद लोग शांत हो गए। इसके बाद डीआईजी ने हवालात देखी। असलहों को निरीक्षण किया। मुंशी कार्यालय का निरीक्षण किया। हालांकि यहां पर रजिस्टारों का रखरखाव ठीक मिला। एसओ के कार्यालय में आकर डीआईजी ने रिकार्ड चेक किए। एसओ से अपराधियाें के बारे में जानकारी लेने के बाद मुकदमों का ब्योरा पूछा। डीआईजी ने नए भर्ती हुए सिपाहियों से मुलाकात कर उन्हें ड्यूटी करने की नसीहत दी।
उन्होंने कहा कि संतरी ड्यूटी करने वाला सिपाही सभी ड्यूटी बड़े आराम से कर लेगा। सिपाहियों के हालचाल भी लिए। इसके बाद डीआईजी ने पौधरोपण किया। इस दौरान डीआईजी ने मुन्ने खां से बात की। मुन्ने खां ने बताया कि उनके बेटे पर फुरकान और बॉबी गुप्ता के इशारे पर छेड़छाड़ का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया।
यह लोग थाने में दलाली करते रहते हैं। मोहल्ले के तमाम लोगों ने इस मामले में हलफनामा भी दे चुके हैं। डीआईजी ने भरोसा दिया कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी।