फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   OBCs and Dalits were very eye tick

अति पिछड़ों और दलितों पर टिक रही नजर

Tue, 10 Nov 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Tue, 10 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
OBCs and Dalits were very eye tick

फर्रुखाबाद। भाजपा की नजर अति पिछड़ों व दलितों पर है। संगठन के चुनाव में यह फैक्टर दिखाई दे सकता है। चुनाव के लिए प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू होगी। पार्टी का पहला जोर निर्विरोध निर्वाचन को लेकर है। ऐसे में महत्वपूर्ण पदों पर अति पिछड़े और दलित चेहरे दिखाई दे सकते हैं। वोटिंग होने पर भी इन्हें तवज्जो मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


अति पिछड़ों व दलितों का नेतृत्व करने के लिए कोई असरदार चेहरा पार्टी के पास नहीं है। इससे इन्हें पार्टी के पाले में एकजुट करने में मुश्किल आ रही है। पंचायत चुनाव में पार्टी को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा। विधानसभा चुनाव में इन जातियों को जोड़ने के लिए इन्हें संगठन में जगह देने की कवायद चल रही है। संगठन के चुनाव 15 नवंबर से शुरू हो रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष पद के लिए प्रदीप सक्सेना, प्रभात अवस्थी, रूपेश गुप्ता, विमल कटियार, सुधांशु दत्त द्विवेदी, शैलेंद्र सिंह राठौर के नाम चर्चा में हैं। इनके साथ ही विजय गुप्ता, डा. वीके गंगवार, कुलदीप दुबे भी दावेदारी कर सकते हैं। पार्टी केे अंदर खाने की मानें तो इन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है। संगठन के चुनाव में संघ की पृष्ठभूमि के दावेदर को वजन मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 की जगह अब 15 मंडल
संगठन के चुनाव को लेकर फेरबदल भी हुए हैं। जिले में पहले 27 मंडल थे। अब 15 मंडल होंगे। इनमें सदर विधानसभा में 4, कायमगंज विधानसभा में 4, भोजपुर विधानसभा में 4 व अमृतपुर विधानसभा में 3 मंडल हैं। संगठन के चुनाव अधिकारी जिले के नेताओं से मंथन करने के बाद मंडल संयोजक तय करेंगे। मंडल संयोजक बूथ और सेक्टर कमेटियों का गठन करेंगे। इसके बाद मंडल अध्यक्ष बनेंगे। यही मंडल अध्यक्ष जिला अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed