{"_id":"6813b55fe92106533b050696","slug":"nursing-student-dies-in-high-speed-bike-accident-one-critical-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-123568-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से नर्सिंग छात्रा की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से नर्सिंग छात्रा की मौत, एक गंभीर
Thu, 01 May 2025 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 01 May 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में रोते-बिलखते मृतका के परिजन।
- फोटो : लोहिया अस्पताल में रोते-बिलखते मृतका के परिजन।
फर्रुखाबाद। सड़क पार कर रहीं दो जीएनएम छात्राओं को बुलेट बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी गंभीर घायल हो गई। घायल छात्रा को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे मिलेट्री अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगला नैन निवासी नरेश पाल की पुत्री सोनी पाल (22) व उसकी सहेली शालिनी मिशन अस्पताल में जीएनएम प्रथम सेमेस्टर की छात्राएं थीं। दोनों साथ ही घर से प्रशिक्षण के लिए टेंपो पर सवार होकर आई। आवास विकास चौकी के सामने दोनों छात्राएं टेंपो से उतरी और सड़क पार करने लगीं।
इसी दौरान फर्रुखाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार बुलेट बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों छात्राएं दूर जा गिरीं। सोनी पाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना होते ही मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने बाइक सवार को पकड़ लिया। पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों को जिला लोहिया अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सक ने सोनी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। शालिनी को अस्पताल से मिलेट्री अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतका के भाई सचिन पाल ने बताया कि बहन सोनी पाल की शादी चार माह पूर्व पाल नगर मैनपुरी निवासी रोहित पाल के साथ हुई थी। रोहित सेना में नौकरी करते हैं। देर शाम सचिन ने बाइक सवार शोभित निवासी शांतीनगर कादरीगेट के खिलाफ तेज रफ्तार बाइक से बहन और उसकी सहेली को टक्कर मारने की कादरीगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष आमोद सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
शहर की सड़कों पर खतरा बन रहे स्टंटबाज
फर्रुखाबाद। शहर की सड़कों पर इन दिनों मौत बनकर दौड़ रहे स्टंटबाज बाइक सवारों का आतंक देखा जा सकता है।नियमों को ताक पर रखकर बिना हेलमेट, तीन सवारी और ओवरस्पीड में मोटरसाइकिल दौड़ाना आम हो गया है। कई नाबालिग लड़के भी दिनदहाड़े स्टंट करते देखे जा सकते हैं। लेकिन जिम्मेदार यातायात विभाग इस पर पूरी तरह विफल नजर आ रहा है।
अक्सर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ऐसे बाइक सवार लोगों की जान जोखिम में डालते हैं। पिछले कुछ महीनों में ऐसे मामलों में कई लोगों की जान भी जा चुकी है, लेकिन सख्त कार्रवाई के अभाव में हालात जस के तस बने हुए हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि पुलिस और ट्रैफिक विभाग ऐसे बाइक सवारों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्ती से निपटे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। ट्रैफिक इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह का कहना है कि नियम का उल्लंघन करने वाले बाइक चालकों के खिलाफ नियमित अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।