फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   nursing home,farrukhabad news,swasth vibhag

एक अवैध नर्सिंगहोम व दूसरे की ओटी सील

Sun, 01 May 2022 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
nursing home,farrukhabad news,swasth vibhag
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी के निर्देश पर जागे स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को एक अवैध नर्सिंगहोम व दूसरे में बिना सर्जन चल रही ओटी को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से मसेनी चौराहे के निकट अवैध अस्पतालों की मंडी चल रही है। मरीज की मौत के बाद हर बार स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई के नाम पर औपचारिकता करता है।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी स्थित एपीएस अस्पताल में दो दिन पूर्व आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल कर्मी ताला लगाकर भाग गए थे। मामले को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने संज्ञान लिया और अवैध अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस पर शनिवार को एसीएमओ रंजन गौतम स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ कार्रवाई करने के लिए निजी अस्पतालों में छापा मारा। इस दौरान एपीएस अस्पताल बिना पंजीकरण के चलते मिला। उसे सील कर दिया गया। जबकि न्यू मॉर्डन हॉस्पिटल में बिना सर्जन ओटी चलते पाए जाने से एसीएमओ ने सील कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि न्यू मॉर्डन हास्पिटल मसेनी चौराहा, एवीएस क्लीनिक मसेनी, न्यू कृष्णा हास्पिटल मसेनी अधूरे मानकों पर चल रहे हैं। तीनों अस्पतालों को नोटिस जारी की गई हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने और मानक पूर्ण न करने पर कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि बिना पंजीकृत व अधोमानक अस्पताल नहीं चलने दिए जाएंगे। लगातार छापे मारे जाएंगे। मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
50 से अधिक चल रहे अवैध नर्सिंगहोम
शहर की आवास विकास कालोनी व मसेनी चौराहे तक 50 से अधिक नर्सिंगहोम अवैध रूप से संचालित हैं। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार इन अस्पतालों से वसूली भी कराते हैं। इससे झोलाछाप मोटी कमाई कर खुलेआम मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। खेल इस कदर हावी है कि अवैध अस्पतालों के खिलाफ तहरीर देने के बाद मुंहमांगी रकम मिल जाने पर तहरीर भी वापस ले ली जाती है।

एसीएमओ रंजन गौतम ने बताया कि शनिवार को छापे के दौरान अधिकांश अस्पतालों के मानक अधूरे दिखे। लगातार छापा मारकर कार्रवाई की जाएगी। पंजीकरण में जिस डॉक्टर का नाम है, यदि वह मौके पर नहीं मिला तो अस्पताल सील कराया जाएगा। बिना पंजीकरण के कोई भी अस्पताल चलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed