फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Now the name of the successor will also be in the vehicle's RC

वाहन की आरसी में अब उत्तराधिकारी का भी होगा नाम

Tue, 06 Sep 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Now the name of the successor will also be in the vehicle's RC
फर्रुखाबाद। वाहन मालिक की मृत्यु के बाद दावेदारों के विवादों को खत्म करने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र (आरसी) में अब उत्तराधिकारी का नाम भी दर्ज होगा। वाहन मालिक की मृत्यु के बाद होने वाले विवादों को खत्म करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

वाहन खरीदने पर निर्धारित फीस जमा करने पर परिवहन विभाग आरसी देता है। इसमें वाहन खरीदने वाले का नाम, पता व फाइनेंसर का विवरण रहता है। वाहन मालिक की मृत्यु के बाद उसका मालिक कौन होगा उसका नाम नहीं होता था। इससे वाहन मालिक की मृत्यु के बाद मालिकाना हक को लेकर परिजनों के विवाद एआरटीओ कार्यालय तक पहुंचते थे। इससे वाहन का स्थानांतरण वर्षों तक लंबित रहता था।
विज्ञापन

इस समस्या को दूर करने के लिए अब वाहन खरीदते समय ही मालिक को रजिस्ट्रेशन फार्म में उत्तराधिकारी का नाम लिखकर देना होता है। अब रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र में उत्तराधिकारी का नाम भी दर्ज होकर आने लगा है। इससे वाहन के स्थानांतरण में दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन के रजिस्ट्रेशन में अब उत्तराधिकारी का नाम भी दर्ज किया जाने लगा है। इससे मालिक की मृत्यु के बाद वाहन के दावेदारी की समस्या नहीं आएगी।
- बृजेंद्र चौधरी, एआरटीओ प्रशासन, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed