{"_id":"659eea448ebfa17068042bc9","slug":"notice-to-lewis-khurshid-in-embezzlement-and-fraud-case-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-7170-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गबन व धोखाधड़ी के मुकदमे में लुईस खुर्शीद को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गबन व धोखाधड़ी के मुकदमे में लुईस खुर्शीद को नोटिस
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। धोखाधड़ी व गबन के मुकदमे में कोर्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद के खिलाफ नोटिस जारी कर उन्हें तलब किया है। दूसरे आरोपी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए हैं। इस मामले में कायमगंज कोतवाल के लापरवाही बरतने पर प्रकीर्ण वाद दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
एसीजेएम कोर्ट में राज्य बनाम अतहर फारुखी मुकदमे में कोर्ट में बुधवार को कायमगंज कोतवाली की ओर से आख्या भेजी गई। इसमें बताया कि गबन व धोखाधड़ी के मुकदमे में नोटिस के संबंध में अतहर फारुखी को फोन से सूचना दी गई थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद के फोन पर उनके निजी सचिव अशोक कुमार से बात हुई। निजी सचिव ने बताया कि लुईस खुर्शीद बंगलूरू गई हुईं हैं। कोर्ट ने कायमगंज कोतवाल को नोटिस व वारंट तामील करवाने का आदेश दिया। सुनवाई के लिए 17 जनवरी की तिथि नियत की गई है।
इस मामले में कायमगंज कोतवाल के लापरवाही बरतने पर प्रकीर्ण वाद दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोतवाल को नोटिस जारी कर 12 जनवरी को व्यक्तिगत रूप से तलब कर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का भी आदेश दिया है। अवहेलना करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
इनसेट
दिव्यांगों के उपकरण घोटाले में दर्ज हुआ था मुकदमा
फर्रुखाबाद। आर्थिक अनुसंधान लखनऊ के निरीक्षक रामशंकर ने लुईस खुर्शीद व अतहर फारुखी के खिलाफ दिव्यांगों के उपकरण में घोटाले का मुकदमा वर्ष 2017 में दर्ज कराया था। इस मामले में विवेचक ने वर्ष 2018 में चार्जशीट दाखिल की थी। (संवाद)