फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Notice to four pesticide shopkeepers, 11 samples taken

Farrukhabad News: कीटनाशक के चार दुकानदारों को नोटिस, 11 नमूने लिए

Sun, 25 Feb 2024 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Notice to four pesticide shopkeepers, 11 samples taken
फर्रुखाबाद। अधिकारियों की टीमों ने शनिवार को कीटनाशक की दुकानों पर दबिश दी। कई दुकानदार शटर गिराकर भाग गए। चार विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जबकि 11 दुकानों से नमूने लिए गए।
विज्ञापन


किसानों को खाद, बीज व कीटनाशक दवाएं गुणवत्तापूर्ण व निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने अधिकारियों की टीमें गठित कर दुकानों की जांच कराई। जिला कृषि अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि 42 दुकानों पर छापा मारा गया। इस दौरान 11 दुकानों से कीटनाशक के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

याकूतगंज स्थित कौशिक बीज भंडार बिना सूचना दिए बंद मिला। जबकि गांव अर्रापहाड़पुर स्थित गोविंद बीज भंडार, गांव दलेलगंज स्थित शिवन्या खाद बीज भंडार व रजलामई स्थित प्रगति बीज एजेंसी पर जांच के दौरान अभिलेख नहीं दिखाए गए। इस पर चारों दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। नमूनों की प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो नमूने फेल, मुकदमा दर्ज
जिला कृषि अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में छापे के दौरान लिए गए नमूनों की जांच कराई गई। इनमें दो नमूने अधोमानक पाए गए। बढ़पुर क्षेत्र के गांव पपियापुर स्थित किसान एजेंसीज व मोहम्मदाबाद के गांव पुठरी स्थित फौजी बीज भंडार के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed