फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Not afraid of Corona, the rule of two yards failed

दो गज दूरी का नियम फेल, कोरोना का नहीं खौफ

Fri, 18 Dec 2020 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Not afraid of Corona, the rule of two yards failed
बीएसए कार्यालय में जल्द उपस्थिति दर्ज कराने के चक्कर में शिक्षक व शिक्षिकाएं सोशल डिस्टेंस भी भ? - फोटो : FARRUKHABAD
कोरोना का नहीं खौफ, दो गज दूरी का नियम फेल
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नवनियुक्त शिक्षकों को विद्यालय आवंटित न होने से उनकी उपस्थिति बीएसए कार्यालय में होती है। दिन में दो बार उपस्थिति देने के लिए शिक्षकों की भीड़ लगी रहती है। इनमें कोरोना का खौफ न होने से दो गज दूरी का पालन नहीं किया जाता है। मास्क भी कुछ ही लोग लगाए रहते हैं। लाइन में खड़े रहने के दौरान धक्कामुक्की का माहौल बना रहता है।
जिले में 751 शिक्षक नियुक्त हुए हैं। विद्यालय का आवंटन न होने से बीएसए कार्यालय में कार्यभार ग्रहण कराया गया है। अभी तक करीब 742 शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया है। इनकी रोज सुबह नौ बजे और दोपहर में दो बजे उपस्थिति ली जाती है। इस कारण यहां दिन भर भीड़ बनी रहती है। उपस्थिति दर्ज कराने के दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं कराया जाता है।
विज्ञापन

लाइन लगवा कर उपस्थिति ली जाती है। ऐसे में नवनियुक्त शिक्षक दो गज की दूरी भूल कर खड़े रहते हैं। धक्कामुक्की होती रहती है। विभागीय कर्मचारी भी कोविड-19 के नियमों का पालन कराने में रुचि नहीं लेते हैं। शुक्रवार दोपहर में करीब एक बजे बीएसए कार्यालय परिसर में लगी लाइन में सभी नवनियुक्त शिक्षक पास-पास खड़े रहे। उपस्थित लेने वाले कर्मचारियों ने एक बार भी किसी को दूर-दूर खड़े होने को नहीं कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते जिम्मेदार
‘नवनियुक्त शिक्षकों को कई बार सोशल डिस्टेंस में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। फिर भी वह जल्दी के कारण भीड़ लगा लेते हैं। अब दो शिफ्टों में उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी। सुबह नौ बजे पुरुष शिक्षक और दिन में 11 बजे महिला शिक्षकों की उपस्थिति लेने के निर्देश दिए हैं।’- लालजी यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed