फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   No justice for Shivam's screams in jailer and CO cases

जेलर व सीओ के मुकदमों में शिवम की चीखों को न्याय नहीं

Wed, 10 Nov 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
No justice for Shivam's screams in jailer and CO cases
फर्रुखाबाद। जेलर व सीओ सिटी के मुकदमों से बंदी शिवम की चीखों न्याय मिलता नहीं दिख रहा है। दोनों अधिकारियों के दर्ज कराए मुकदमे में घटना के समय में 45 मिनट का अंतर है। मुकदमों में बंदी शिवम का उसी दौरान घायल होने का उल्लेख किया गया है। घायल शिवम लोहिया अस्पताल में 10:35 बजे पहुंचा था। तो इससे साफ है कि दो घंटे तक शिवम जिला जेल में ही तड़पता रहा था।
विज्ञापन

जिला जेल में पथराव, आगजनी के मामले में जेलर अखिलेश कुमार ने फतेहगढ़ कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में समय आठ बजे का बताया है। इसमें कहा कि पथराव व आगजनी में बंदी शिवम घायल हो गया था। उसको उपचार के लिए लोहिया अस्पताल भेजा गया। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बंदियों के खिलाफ दर्ज कराए मुकदमे में जिला जेल में घटना का समय 8:45 बजे बताया है। उनका कहना है कि बंदी उग्र होकर पथराव कर रहे थे। छीनाझपटी के दौरान स्वचलित हथियार चलने के दौरान एक बंदी के घायल होने की बात कही है। जिसको जेल प्रशासन ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। बंदी शिवम को 10:35 बजे रविवार सुबह भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों के मुकदमों में दर्ज कराए समय को सही माने तो बंदी दो घंटे तक जेल की चहारदीवार में ही घायल शिमम तड़पता रहा। उसी चीखें किसी को सुनाई नहीं दीं। जब जेल में सभी बंदी बैरकों में बंद कर दिए गए और स्थित सामन्य हो गई। तब बंदी शिवम को लोहिया अस्पताल में पहुंचाने की जहमत उठाई गई। लोहिया अस्पताल से शिवम को सैफई भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed