फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   No electrification of government tube well, fake disposal of complaint

Farrukhabad News: राजकीय नलकूप का विद्युतीकरण नहीं, शिकायत का फर्जी निस्तारण

Sat, 15 Feb 2025 07:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 15 Feb 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
No electrification of government tube well, fake disposal of complaint
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के ऑफिसर्स क्लब में हुए तहसील सदर के संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतें सुनीं। इसमें फरियादी ने कहा कि साहब राजकीय नलकूप का विद्युतीकरण किए बिना ही शिकायत का फर्जी निस्तारण कर दिया गया। नलकूप चालू न होने से फसलों की सिंचाई करने में दिक्कत है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में ऑफिसर्स क्लब में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव धीरपुर निवासी श्रवण कुमार सिंह राठौर ने शिकायत की कि उन्होंने अपने खेत में जगह देकर राजकीय नलकूप संख्या 108 का रिबोर कराया था। नलकूप का विद्युतीकरण कराने के लिए सात दिसंबर को संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थनापत्र दिया था।
विज्ञापन

बिजली विभाग के सहायक अभियंता नीबकरोरी ने 21 दिसंबर को शिकायत का फर्जी निस्तारण कर दिया। जबकि बिजली विभाग से नलकूप खंड में भुगतान के लिए एस्टीमेट तक नहीं भेजा गया। गांव चाचूपुर जटपुरा निवासी महेश, हरीराम आदि ग्रामीणों ने रेत की सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध रूप से फसल करने की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमालगंज क्षेत्र के गांव गगनी निवासी मजदूर सोनपाल ने शिकायत की कि उनके घर के ऊपर निकली एचटी लाइन से 13 फरवरी को आग लग गई। इससे घरेलू सामान व 4000 रुपये जलकर राख हो गए। उन्होंने एचटी लाइन हटवाने और आग से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 51 शिकायतें आईं। इसमें राजस्व विभाग की सर्वाधिक 23, पुलिस, विद्युत व अन्य विभागों की 9-9, जबकि विकास विभाग की एक शिकायत आई। दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। एसपी आलोक प्रियदर्शी, सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र, एसडीएम सदर महेंद्र सिंह, डीडीओ एसके तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed