फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   nirikshan,farrukhabad news,vikas bhavan

पांच अफसर और चार कर्मचारी मिले गैरहाजिर

Sat, 30 Apr 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
nirikshan,farrukhabad news,vikas bhavan
डीपीआरओ कार्यालय का निरीक्षण करतीं सीडीओ एम. अरून्मोली। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने शनिवार सुबह सवा दस बजे विकास भवन स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया तो पांच अफसर और चार कर्मचारी गैरहाजिर मिले। कुछ निरीक्षण के दौरान ही पहुंच गए और कुछ ने विभागीय काम से बाहर होने की दलीलें दीं।
विज्ञापन

डीपीआरओ, डीपीओ, जिला कृषि अधिकारी, एडीओ और दो पत्रवाहक पर कार्रवाई की गाज गिरी। सीडीओ ने डीपीआरओ और पत्रवाहक का वेतन रोक दिया। जिला कृषि अधिकारी व डीपीओ से स्पष्टीकरण तलब किया है। बाकी दो पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शासन से सभी विभागाध्यक्षों को सुबह 10 बजे कार्यालय में मौजूद रहने और जन सुनवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्य विकास अधिकारी एम. अरून्मोली सवा दस बजे अफसरों की कार्यप्रणाली जांचने निकलीं तो कई की पोल खुल गई। डीडीओ कार्यालय में लिपिक शिवकुमार गैरहाजिर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीओ ने बताया लिपिक के पिता की बरसी होने की वजह से विलंब से आने का अनुरोध किया है। कार्यालय में भ्रमण पंजिका अपूर्ण मिली। आईजीआरएस रजिस्टर पर शिकायतें दर्ज नहीं थीं, तीन शिकायत लंबित मिलने पर निस्तारण के निर्देश दिए।
इसके बाद वह जिला पंचायतराज विभाग पहुंचीं। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह के अनुपस्थित मिलने पर उनका वेतन रोक दिया। पत्रवाहक मुन्नी देवी तोमर व संबद्ध एडीओ जयंत सिंह एक अप्रैल से लगातार गैरहाजिर पाए गए। सीडीओ ने इन दोनों को नोटिस देकर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसबीएम जिला समन्वयक सुधीर श्रीवास्तव, डीपीएम विजय पाल, नितेंद्र पटेेल कार्यालय में मौजूद नहीं थे। बताया गया बार रूम में ड्यूटी पर हैं। सफाई कर्मियों की सूची न दे पाने पर लिपिक इशरत से स्पष्टीकरण तलब किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद भी कार्यालय में मौजूद नहीं थे। सीडीओ ने फोन किया तो बताया कि कायमगंज क्षेत्र में भ्रमण पर हैं। पत्रवाहक राजीव के गैरहाजिर मिलने पर वेतन रोक दिया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कन्नौज में होने की जानकारी दी गई।

इस पर सीडीओ ने जिले में मौजूद रहने का रोस्टर बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी अपने कार्यालय में नहीं मिले। कुछ ही देर बाद वह पहुंच गए। उनका चालक भी अनुपस्थित था। वह भी बाद में पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed