फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Nine infected including industrialist in the district

जिले में उद्योगपति सहित नौ संक्रमित

Sun, 09 Jan 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Nine infected including industrialist in the district
फर्रुखाबाद। जिले में शनिवार को उद्योगपति सहित नौ लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। जिले में कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे रफ्तार बढ़ा रहा है। जिला मुख्यालय पर प्राप्त जांच रिपोर्ट के अनुसार कायमगंज के 70 वर्षीय उद्योगपति के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

वहीं फतेहगढ़ के कैंट निवासी महिला, युवक, शहर के मोहल्ला इस्माइलगंज सानी निवासी युवक, बालाजीपुरम निवासी स्वास्थ्य कर्मी का पुत्र, कायमगंज के गांव रायपुर खास निवासी युवक, महमदपुर अचला निवासी युवक व कमालगंज में गंगागली निवासी छात्र कोरोना संक्रमित हुआ है। इसके अलावा कायमगंज सीएचसी में एंटीजन किट से हुई जांच में तहसील के एक अधिकारी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जनपद में कुल 27 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सेंट्रल जेल में 289 कैदियों की कोरोना जांच
फर्रुखाबाद। सेंट्रल जेल फतेहगढ़ में प्रतिदिन कैदियों की कोरोना जांच कराई जा रही है। शनिवार को 289 कैदियों की आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूने लिए गए। वरिष्ठ अधीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि अब तक 1613 कैदियों की आरटीपीसीआर जांच कराई जा चुकी है। जबकि 664 कैदियों की एचआईवी जांच हुई है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में सभी अवकाश निरस्त
फर्रुखाबाद। कोरोना महामारी के चलते मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.सतीश चंद्रा ने स्वास्थ्य विभाग में सभी सार्वजनिक अवकाश निरस्त कर दिए हैं। उन्होंने जारी आदेश में कहा कि कोई भी जनपदीय व ब्लाक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। विशेष परिस्थितियों में उनसे अवकाश स्वीकृत कराएं। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed