फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Nine including Pradhan's husband went to jail for stone pelting and firing

फर्रुखाबादः पथराव व फायरिंग में प्रधान के पति सहित नौ जेल गए

Sun, 31 Jul 2022 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Nine including Pradhan's husband went to jail for stone pelting and firing
अमृतपुर थाने में खड़े पकड़े गए आरोपी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर। पथराव व फायरिंग में प्रधान के पति सहित नौ लोगों को जेल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 53 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने प्रधान पति की कार को सीज कर किया है। राइफल, बंदूक के साथ 37 कारतूस पुलिस ने जब्त किए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कुम्हरौर के मजरा रम्पुरा नवादा में शुक्रवार को नायब तहसीलदार रवींद्र कुमार, पूर्ति निरीक्षक नेहा गुप्ता राशन वितरण की जांच करने पहुंची थीं। वहां पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह यादव, प्रधान हिमानी सिंह के पति आनंद विक्रम सिंह उर्फ बिट्टू परमार व उनके समर्थकों में मारपीट के बाद पथराव व फायरिंग हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने इसमें पूर्व प्रधान के पुत्र यादवेंद्र की तहरीर पर प्रधान के पति आनंद विक्रम सिंह, पुष्पेंद्र विक्रम सिंह उर्फ टीटू, आरेंद्र विक्रम सिंह उर्फ नीटू, रामशंकर उर्फ अल्लू, राजवीर, संतोष, बृजेश सहित 27 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से प्रधान के पति ने पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह यादव, कोटेदार उमेंद्र, यादवेंद्र, शिव प्रताप, रामनिवास, शिवलाल उर्फ सोनू सहित 26 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने प्रधान के पति आनंद विक्रम सिंह उर्फ बिट्टू, गांव पंचम नगला निवासी बृजेश, गांव नगला धनी निवासी छविराम, गांव कुम्हरौर निवासी रामवीर मिश्रा, गांव खुशहाली नगला निवासी पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह यादव, उनके पुत्र यादवेंद्र सिंह यादव, शिववीर सिंह, देवेंद्र यादव व नगला धनी निवासी सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने प्रधान पति की कार सीज की है। उनकी कार से बरामद राइफल, बंदूक व 37 कारतूस को जब्त कर किया है।

प्रधान पति के खिलाफ दर्ज हैं छह मुकदमे
प्रधान हिमानी सिंह के पति आनंद विक्रम सिंह के खिलाफ फतेहगढ़ व शहर कोतवाली सहित अमृतपुर में गंभीर धाराओं में छह मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आठ आरोपियों के खिलाफ एक-एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed