{"_id":"61608d028ebc3e625240e4fd","slug":"nilambit-farrukhabad-news-knp657147335","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएम का राशन डकारने में कोटा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीएम का राशन डकारने में कोटा निलंबित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। परिषदीय स्कूल के बच्चों के एमडीएम का राशन हजम करने में कोटेदार का अनुबंध निलंबित कर दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी की सूचना पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई।
मोहम्मदाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी ने एसडीएम से शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत सिनौड़ा पृथ्वी के कोटेदार रामफल बच्चों को एमडीएम का राशन वितरित नहीं कर रहे हैं। एसडीएम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक से जांच कराई गई। जांच में अप्रैल 2020 से जून 2021 तक कोटदार द्वारा गोदाम से राशन उठान के बावजूद वितरित न करने की पुष्टि हुई।
प्राथमिक विद्यालय सहसापुर के छात्रों के नाम पर 187 दिन का राशन उठान कर मात्र 78 दिन वितरित किया गया। जबकि संविलियन स्कूल रसूलपुर के बच्चों को 76 दिन का राशन दिया गया लेकिन गोदाम से 187 दिन का राशन उठाया गया था। खंड शिक्षा अधिकारी व विपणन शाखा हाटकेंद्र गोदाम ने भी अपनी आख्या में राशन उठान किए जाने की पुष्टि की। एसडीएम सदर अनिल कुमार ने जिलाधिकारी के अनुमोदन पर कोटेदार रामफल की राशन दुकान अनुबंध निलंबित कर दिया। उन्होंने राशन कोटा ग्राम पंचायत धीरपुर के कोटेदार धीरेंद्र सिंह की दुकान से संबंद्ध करते हुए लेखपाल की मौजूदगी में शेष राशन देन व ई-पाश मशीन सौंपने के निर्देश दिए हैं।