फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   nilambit

एक प्रधानाध्यापक निलंबित, छह को प्रतिकूल प्रविष्टि

Mon, 10 Aug 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
nilambit
फर्रुखाबाद। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अनियमितताओं में एक प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। छह प्रधानाध्यापकों को प्रतिकूल प्रविष्टि व एक को कठोर चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बीएसए ने 6 जुलाई को पूर्व माध्यमिक विद्यालय असगरपुर कायमगंज का निरीक्षण किया था। इसमें पाया कि स्कूल में फर्नीचर खरीदने के बाद बकाया 2926 रुपये का उपभोग फर्नीचर की वेल्डिंग, पेंच खरीदने व मरम्मत पर किया गया। ये नियमानुसार गलत है। 4.77 लाख रुपये बजट होने के बावजूद चहारदीवारी का निर्माण अभी तक शुरू नहीं कराया गया। इसके अलावा विद्यालय में पाई गई कमियों के संबंध में प्रधानाध्यापक नूर अली को नोटिस दिया गया। उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर बीएसए ने उन्हें निलंबित कर दिया है। इसकी जांच बीईओ नवाबगंज को दी है।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला हूसा राजेपुर के प्रधानाध्यापक गौरीशंकर को स्पोर्ट सामग्री न खरीदने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा रहमत खां की प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी देवी को चहारदीवारी निर्माण को विभाग से 5.59 लाख रुपये भेजे गए थे। उन्होंने इसका निर्माण कायाकल्प से करा दिया। इस पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रजलामई शमसाबाद के प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार को खरीदे गए फर्नीचर में आठ सेट के बोर्ड उखड़ जाने पर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरौन बढ़पुर के प्रधानाध्यापक इरफाना नाजरीन को फर्नीचर में 35 सेट के नट-बोल्ट गायब होने और पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमलैया आशानंद शमसाबाद के प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुमार को कंपोजिट ग्रांट का समुचित उपभोग न करने व फर्नीचर के 21 सेट क्षतिग्रस्त होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुरार नवाबगंज में प्रधानाध्यापक अनिल कुमार को विद्युतीकरण का पूरा धन खर्च कर लेने लेकिन पूरी सामग्री नहीं खरीदने और फर्नीचर के 33 सेट खराब होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिलकिया पहाड़पुर के प्रधानाध्यापक त्रिलोकीनाथ दीक्षित को चहारदीवारी का मानक के अनुरूप काम न कराने और काम को बीच में बंद कराने के आरोप में बीएसए ने कठोर चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed