{"_id":"602565e78ebc3ee90c1d766b","slug":"new-tube-wells-water-crisis-still-farrukhabad-news-knp6112829156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच ग्राम पंचायत सचिवों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच ग्राम पंचायत सचिवों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
पांच ग्राम पंचायत अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज
नर्सरी के पौधों का भुगतान न करने व मारपीट का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
कमालगंज। दो वर्ष पूर्व खरीदे गए पौधों का भुगतान न किए जाने व मारपीट करने के आरोप में पांच ग्राम पंचायत अधिकारियों सहित सात के खिलाफ नर्सरी मालिक ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
कायमगंज कोतवाली के पपड़ी खुर्द बुजुर्ग बरझाला गांव निवासी अरशद खान ने कोरीखेड़ा ग्राम पंचायत के सचिव प्रभात यादव, अमानाबाद के धर्मेंद्र पाल, बिढ़ैल के जीशान, अहमदपुर देवरिया के अरुण यादव, लक्षमण नगला के पवन कुमार नायक व दो अज्ञात के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा कि पपड़ी खुर्द बुजुर्ग बरझाला में उनकी नर्सरी है। 2017-18 में पंचायत सचिवों ने उसकी नर्सरी से पौधे खरीदे थे। पौधों को ग्राम पंचायत में पहुंचाने पर भुगतान कर देने की बात कही थी। पौधे भेजने के बाद उसने रुपये मांगे तो उन्होंने बाद में देने को कहा। चार माह बाद फोन किया तो कहा कि जो पौधे भेजे थे वे सूख गए। कुछ दिन बाद उसने ब्लाक कार्यालय जाकर खंड विकास अधिकारी से शिकायत की तो उन्होंने कहा कि 26 अगस्त 2020 को बैठक होगी, तब आना। 26 अगस्त को जब वह अपने दो साथियों के साथ पहुंचा तो पांचों सचिव व दो अज्ञात ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया। साथ ही गालीगलौज कर मारपीट की। सचिवों ने उनके चार लाख रुपये हड़प लिए। वहीं, खंड विकास अधिकारी राजेश बघेल का कहना है कि जिस समय पौधा आपूर्ति का पैसा बताया जा रहा है। उस समय इनमें से तीन पंचायत सचिव प्रभात यादव, जीशान व अरुण यादव तो दूसरे ब्लाक में तैनात थे। मामला जांच में पता चल जाएगा।