फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   New potatoes arrive in Satanpur Mandi

Farrukhabad News: सातनपुर मंडी में पहुंचा नया आलू

Mon, 24 Nov 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 24 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
New potatoes arrive in Satanpur Mandi
फोटो-21 सातनपुर मंडी में आढ़त पर बेचा जा रहा आलू। स्रोत : आढ़ती
फर्रुखाबाद। शहर की सातनपुर मंडी में रविवार को नये आलू की बिक्री शुरू हो गई। दो किसान 100पैकेट (बोरी) आलू लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

551 रुपये से लेकर 651 रुपये प्रति पैकेट (50 किलो) आलू की बिक्री हुई। वहीं शीतगृहों में करीब 6 लाख क्विंटल आलू भंडारित होने से भाव बढ़ने की कम उम्मीद है।

इस वर्ष भाव की मंदी के चलते अभी तक शीतगृहों में 6 लाख 23 हजार 748 क्विंटल आलू भंडारित है। जबकि 31 अक्तूबर तक शीतगृह खाली करने के आदेश थे। इन दिनों पुराना आलू 800 से 900 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। इससे किसान व व्यापारियों को घाटा हो रहा है। उधर, रविवार को सातनपुर मंडी में नये आलू की आवक शुरू हो गई। आढ़तियों ने पूजन कर प्रसाद वितरित किया और आलू की खरीद शुरू की।
विज्ञापन

फर्म सुरेश कुमार-विजय कुमार व विकास यादव-गौरव यादव की आढ़त पर आलू पहुंचा। दोनों आढ़तों पर अमृतपुर क्षेत्र के गांव जैथरा निवासी सचिन के 37 पैकेट (50 किलो) व गांव राजा रामपुर मेई निवासी शिवपाल के 71 पैकेट आलू थे। छोटे साइज का आलू 551 रुपये व मोटा आलू 651 रुपये प्रति पैकेट बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी दीपू कटियार ने आलू खरीदा। आढ़तियों का कहना है कि शीतगृहों में बड़ी मात्रा में आलू भंडारित होने से नये आलू के भाव में भी मंदी है। वहीं फुटकर बाजार में पुराना आलू 20 रुपये किलो व नया आलू 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इससे थोक आलू भाव से फुटकर भाव दो से तीन गुना महंगा है। फुटकर दुकानदार रोहित का कहना है कि अभी बाजार में बाहर का आलू आ रहा है। इससे नये आलू के भाव महंगे हैं

उधर, स्थानीय स्तर पर आलू भाव में मंदी होने के साथ ही बाहर की मंडियों आलू की मांग बढ़ी है। इससे शनिवार रात जिले से आलू की तीसरी रैक सिलचर आसाम के लिए रवाना हुई। आलू व्यापारी वृंदावन मिश्र ने बताया कि 21 बोगी की रेलवे रैक सिलचर भेजी गई है। अगली रैक बुकिंग की भी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed