फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Navodaya Vidyalaya teacher beat student, throttled him.

Farrukhabad News: नवोदय विद्यालय के शिक्षक ने छात्र को पीटा, दबाया गला

Sat, 25 Jul 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Navodaya Vidyalaya teacher beat student, throttled him.
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। नवोदय विद्यालय में बृहस्पतिवार शाम हाजिरी लगाने में देरी से गुस्साए हाउस मास्टर ने एक छात्र को जमकर पीटा। बेड पर गिराकर सीने पर बैठ गया और उसका गला भी दबाया। इससे आक्रोशित छात्र और शिक्षक आमने-सामने आ गए। प्रधानाचार्य ने शिक्षक को हाउस से हटा दिया। पांच सदस्यीय जांच कमेटी बना दी।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव निनौआ निवासी टिंकू का पुत्र आदर्श मोहम्मदाबाद के जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 10 का छात्र है। बुखार आने की वजह से वह बृहस्पतिवार शाम अपनी हाजिरी दर्ज कराने नहीं पहुंचा। हाउस मास्टर पूरन यादव उसके कमरे में पहुंचे तो वह वहां नहीं मिला। थोड़ी देर में जैसे ही वह कमरे में पहुंचा, हाउस मास्टर ने उसको पहले चप्पल से पीटा और फिर बेड पर गिराकर उसके सीने पर बैठ गए। शिक्षक पूरन यादव का आकाश को बेड पर दबाने का वीडियो बनाकर कुछ छात्रों ने वायरल कर दिया। वीडियो में शिक्षक आदर्श काे बेड पर दबाए दिख रहा है। एक छात्र सामने दिख रहा, जबकि कई आसपास भी खड़े हैं। आठ-नौ सेकेंड के इस वीडियो में छात्र के चीखने और शिक्षक के धमकाने की आवाज भी आ रही है। इस दौरान कोई भी छात्र हस्तक्षेप करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। बमुश्किल छूटने के बाद आकाश को शिक्षक ने बेल्ट लेकर दौड़ाया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य के आवास पर पहुंचने तक बड़ी संख्या में छात्र एकत्रित हो गए। छात्रों और कुछ शिक्षकों में तकरार भी हुई। प्रधानाचार्य के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो गया। छात्र प्रधानाचार्य से आरोपी शिक्षक को कक्षा में न भेजने की बात कहते रहे। प्रधानाचार्य ने आश्वस्त किया कि वह गणित की कक्षा लेंगे और चुपचाप चले जाएंगे। बहरहाल छात्रों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
पुलिस और प्रधानाचार्य ने लिए पांच छात्रों के बयान
शुक्रवार सुबह कोतवाली प्रभारी आमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने प्रधानाचार्य के कमरे में पांच छात्रों को बुलाया। छात्रों से सवाल जवाब किए। अधिकांश छात्रों ने कहा कि आरोपी शिक्षक कमरे में न जाए। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि जिस तरह शिक्षक गुस्से में था, उससे साफ है कि वह किसी भी छात्र से अनहोनी कर सकता है। बयान के दौरान कृष्णा नाम के छात्र को कमरे से बाहर निकाल दिया गया था।
---------------
फोटो- घटना की जानकारी देता हाउस कैप्टन साहिल सिंह। संवाद

लोहे की रॉड लेकर पहुंचा शिक्षक
विद्यालय में शिवालिक हाउस के कैप्टन साहिल सिंह घटना के चश्मदीद हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम की काउंटिंग में आदर्श एक मिनट लेट हो गया था। मैंने हाउस मास्टर पूरन यादव से कहा कि बच्चे को फीवर आ गया था, वह सो रहा होगा। कुछ बच्चे हस्ताक्षर करके ऊपर गए तो उसे जगाकर नीचे हस्ताक्षर करने की बात कही। वह हाथ-मुंह धुलकर नीचे रूम में आया। इसी दौरान शिक्षक ने कहा कि उसका बैग कहां है। इसके बाद शिक्षक ऊपर चले गए। छात्र आदर्श दौड़ता हुआ नीचे आया। कहा कि भैया हस्ताक्षर कर दूं। उन्होंने पहले सर के पास जाने की बात कह दी। आदर्श शिक्षक के पास गया। उन्होंने पूछा कहां था, तो आदर्श ने फीवर आने की बात कही। शिक्षक बोला कि तुझे फीवर आ गया। चप्पल उतारकर दो-तीन मारी और गेट में दबा लिया। इससे गेट टूट गया। शिक्षक ने आदर्श को पकड़कर मेज पर गिराकर मारा। इसके बाद बेड पर गिराकर सीने पर बैठकर उसका गला दबाया। बचकर आदर्श भागता हुआ प्रधानाचार्य के आवास में घुस गया। प्रधानाचार्य ने जब शिक्षक को बुलाया, तो वह लोहे की रॉड लेकर पहुंचे।
--------------
डांटने पर छात्र ने पकड़ ली थी शर्ट, गला दबाने की बात गलत
आरोपी शिक्षक पूरन यादव ने बताया कि बच्चों में अनुशासन बनाए रखने के लिए डांटना पड़ता है। आदर्श सुबह-शाम हस्ताक्षर करने नहीं आया। जब वह उससे ऊपर कहने गए, तो उसने गलत शैली में बात करके शर्ट पकड़ ली। इस पर उसकी पिटाई कर दी थी। गला दबाने की बात गलत है।
-------------
आरोपी शिक्षक को हाउस से हटाया, पांच सदस्यीय टीम करेगी जांच
नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश बाबू ने बताया कि गलती बच्चों की भी है। फिलहाल आरोपी शिक्षक को हाउस से हटा दिया है। पांच सदस्यीय जांच टीम बना दी है। तीन दिन में जांच रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। वह अपने स्तर से अनुशासन बनाए रखने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।

----------
तहरीर मिलने पर करेंगे कार्रवाई : कोतवाल
कोतवाल आमोद कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। स्कूल प्रशासन ने विभागीय जांच के लिए कमेटी बना दी है। यदि कोई तहरीर आएगी, तो जांच के बाद कार्रवाई करेंगे। उन्होंने छात्रों को समझा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed