फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Nauchandi Jumeirat in the Dargahs, read Fatiha

नौचंदी जुमेरात पर दरगाहों में रौनक, पढ़ी फातिहा

Thu, 03 Feb 2022 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Nauchandi Jumeirat in the Dargahs, read Fatiha
भोलेपुर लोको रोड स्थित दरगाह पर नौचंदी जुमेरात पर फतिहा पढ़ते अकीदतमंद। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। नौचंदी जुमेरात पर दरगाहों पर अकीदतमंदों की भीड़ रही। हाजिरी लगाकर फातिहा पढ़ी। देर शाम तक लोगों का आना-जाना रहा। लोको रोड स्थित दरगाह हजरत शहाबुद्दीन औलिया पर सुबह से ही अकीदतमंदों का पहुंचना शुरू हो गया।
विज्ञापन

दरगाह के नयाब सज्जादानशीन मोहम्मद वसीम की देखरेख में कुल व फातिहा की गई। इसके बाद मुल्क में अमन, भाईचारे के लिए दुआ की गई। कव्वालों ने कलाम पेश किया। देर शाम तक दरगाह पर अकीदतमंदों ने हाजिरी लगाकर मुरादें मांगी। मोहल्ला सूफी खां स्थित दरगाह हुसैनिया मुजीबिया पर भी अकीदतमंद पहुंचते रहे। फातिहा दुरुद का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

मोहल्ला सखावत हुसैन स्थित दरगाह बड़े पीर साहब पर महिला अकीदतमंदों की भीड़ रही। अकीदतमंद सुबह से देर शाम तक मन्नतें और मुरादें मांगते रहे। यहां दरगाह हुसैनिया मुजीबिया के सज्जादानशीन शाह फसीह मुजीबी की देखरेख में कुल व फातिहा की गई। लोको दरगाह पर सदर के कई प्रत्याशियों ने हाजिरी लगाई। सलमान कबीर, सैयद दाउद अली, आकिब खान, शाहरुख खान, फराज खान, हाजी वसीम जमा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed