फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Muslim participation in building the Ram temple

राममंदिर बनवाने में भागीदारी करें मुस्लिम

Tue, 08 Dec 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Tue, 08 Dec 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Muslim participation in building the Ram temple

फर्रुखाबाद। भाजपा के फायरब्रांड नेता सांसद विनय कटियार ने कहा कि राम मंदिर बनवाने में  मुस्लिम भागीदारी करें। इससे देश की एकता मजबूत होगी। सपा सांप्रदायिकता को बढ़ावा दे रही है। हालांकि अभी राष्ट्रपति शासन के हालात नहीं हैं। विधानसभा चुनाव पार्टी किसी से गठबंधन नहीं करेगी। व्यक्ति के बजाय पार्टी के चेहरे पर चुनाव  लड़ा जाएगा।

विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य विनय कटियार मंगलवार को शहर में शादी  समारोेह में शिरकत करने आए थे। शाम को आवास विकास स्थित गेेस्ट हाउस में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर कभी चुनावी मुद्दा नहीं रहा। अयोध्या में मंदिर बने यह सबकी इच्छा है।
विज्ञापन


रामजन्म भूमि आंदोलन के समय मुसलमानों ने कहा था कि अयोध्या में मंदिर साबित होने पर वह उसे छोड़ देंगे। इस दौरान उन्होेंने रामजन्म भूमि मंदिर के साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के ज्ञानवापी में नमाज पढ़ने बात को गलत ठहराया। यह भी कहा कि आपसी बातचीत और  अदालत से बात न बनी तो मंदिर निर्माण के लिए संसद में कानून भी लाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनय कटियार ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता है। वहां आतंकियों की फोर्स है। यह घुसपैठ करती है। उन्हाेंने सुषमा स्वराज के पाकिस्तान दौरे को सही समय का दौरा बताया। इस मौके पर जिलाअध्यक्ष दिनेश कटियार, मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, कुलदीप गंगवार,सत्यपाल सिंह, सुशील शाक्य,  प्रांशुदत्त द्विवेदी, विमल कटियार, राकेश कटियार आदि मौजूद रहे।


उधर, कमालगंज में आरपी पीजी कालेज के पास रिंकू कटियार, राजेश कटियार, बिल्लू कटियार, अनिल कटियार, जेपी कटियार, नीरज कटियार, पवन कटियार, अर्जुन सिंह, नवीस कटियार आदि ने भव्य स्वागत किया। बीबीपुर गांव में रिंकू कटियार से गुफ्तगू कर क्षेत्र के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed