फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   MPs and MLAs met the CM to increase the circle rate of land.

Farrukhabad News: भूमि का सर्किल रेट बढ़ाने के लिए सीएम से मिले सांसद व विधायक

Tue, 05 May 2026 02:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 05 May 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
MPs and MLAs met the CM to increase the circle rate of land.
फर्रुखाबाद। लिंक एक्सप्रेसवे में किसानों की अधिग्रहीत भूमि पर सर्किल रेट बढ़ाने के लिए भाजपा सांसद व विधायक ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने किसानों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से सिफारिश की है।
विज्ञापन


भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी व भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। उन्होंने मुख्यमंत्री को दिए पत्र में कहा कि लिंक एक्सप्रेसवे के लिए किसानों की भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। सर्किल रेट बाजार भाव से काफी कम है। खिमसेपुर नगर पंचायत बनने के बाद भी सर्किल रेट 25 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है। जबकि यहां औद्योगिक क्षेत्र भी विकसित हो रहा है।
विज्ञापन

वहीं नगर पंचायत मोहम्मदाबाद में सर्किल रेट दो करोड़ 25 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है। मुआवज सर्किल रेट का दोगुना मिलता है। इससे किसान अपनी भूमि बेचकर दूसरी जगह नहीं खरीद सकता है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में मदनपुर, नगला बाग रठौरा, सिरौली, गुतासी, अदिउली, गांधी, हाथीपुर, नया गांव, उजरामऊ, सबलपुर आदि गांवों में भी सर्किल रेट बाजार भाव से काफी कम है। सांसद व विधायकों ने लिंक एक्सप्रेसवे में अधिग्रहीत भूमि का सर्किल रेट बाजार भाव के अनुसार बढ़ाये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed