फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mother's farewell tour of shifting dance devotees

मां की विदाई यात्रा में झूम के नाचे श्रद्धालु

Sun, 17 Apr 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sun, 17 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Mother's farewell tour of shifting dance devotees
श्री दुर्गा विसर्जन यात्रा - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र के बाद दशमी को श्री दुर्गा विसर्जन यात्रा नगर के मुख्यमार्गों से निकाली गई। डीजे पर बज रहे भक्तिगीतों पर युवक-युवतियां और महिला-पुरुष व बच्चे जमकर झूमे। श्रृंगीरामपुर स्थित गंगातट पर मां दुर्गा की प्रतिमा का भूविसर्जन विधि-विधान से किया गया। नवरात्र पर मां दुर्गा महोत्सव के तहत कसबे के सरस्वती शीतालाय में स्थापित की गई मां दुर्गा की प्रतिमा की शनिवार को कसबे से विसर्जन यात्रा निकाली गई। विसर्जन यात्रा में सबसे आगे महिलाएं कलश रखकर चल रही थीं।
विज्ञापन


उसके पीछे रथ पर रखी मां दुर्गा की प्रतिमा चल रही थी। इस दौरान लोगों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। जगह-जगह प्रसाद का वितरण किया गया। शोभायात्रा मुख्यमार्गों से होती हुई दीप केसरी मंदिर, रजीपुर से होती हुई श्रृंगीरामपुर घाट पहुंची। यहां विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्घालु शामिल हुए। सबसे ज्यादा संख्या युवतियों और महिलाओं की थी। इस अवसर पर दुर्गेश महेश्वरी, अजय महेश्वरी, आकाश गुप्ता, गोपाल दुबे, राजेंद्र, गुड्डू, रानी, अलका गुप्ता, वान्या चौरसिया, ममता, तान्या चौरसिया, सेजल, अर्चना, प्रीती, दिव्या, खुशी, मिली और चांदनी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed