फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mother cried bitterly when the death certificate of the girl was not made.

Farrukhabad News: किशोरी का मृत्यु प्रमाण पत्र न बनने पर फूट-फूट कर रोई मां

Wed, 28 Feb 2024 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Mother cried bitterly when the death certificate of the girl was not made.
फर्रुखाबाद। किशोर बेटी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भटक रही मां ईओ दफ्तर के सामने बैठकर फूट-फूट कर रोती रही। रिटायर फौजी पति ने बताया कि जांच करने घर गया कर्मचारी 250 रुपये ले गया। गवाहों के फोटो, आधार कार्ड भी लिए, मगर अभी तक प्रमाण पत्र नहीं मिला। कुछ कर्मियों ने दोबारा आवेदन करने की सलाह देकर दंपती को टहला लिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ थाने के मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी पूर्व फौजी सर्वेश कुमार मिश्रा की 12 साल की बेटी वैष्णवी की 19 अक्तूबर 2023 को मृत्यु हो गई थी। उन्होंने 23 नवंबर को मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर पालिका के फतेहगढ़ दफ्तर में आवेदन जमा किया।
विज्ञापन

नगर पालिका का एक कर्मचारी उनके यहां जांच के लिए पहुंचा। उसने दो गवाहों के आधार कार्ड लिए। कुछ कागजों पर दस्तखत भी करवाकर ले गया। इसके बाद रिटायर्ड फौजी पत्नी अनीता मिश्रा के साथ कई बार नगर पालिका गए, मगर किसी ने सही जवाब नहीं दिया। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अनीता और सर्वेश नगर पालिका में ईओ दफ्तर पहुंचे। उन्हें ईओ नहीं मिले, तो अनीता परेशान होकर अपनी व्यथा बताते हुए फूट-फूटकर रो पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनीता ने बताया कि तीन माह से अधिक समय होने के बावजूद वह मृत्यु प्रमाण पत्र की खातिर भटक रही हैं। संबंधित कर्मचारी कोई सही जवाब भी नहीं दे रहे हैं। कई बार नगर पालिका में आई, मगर प्रमाण पत्र नहीं बना। ईओ विनोद कुमार ने बताया कि वह सरकारी कार्य से जिला मुख्यालय से बाहर हैं। यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह दफ्तर पहुंचकर मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed