फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mohini, who became BSA, emphasized on improving the quality of education.

Farrukhabad News: बीएसए बनीं मोहिनी ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर दिया जोर

Sun, 28 Sep 2025 06:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 28 Sep 2025 06:08 AM IST
विज्ञापन
Mohini, who became BSA, emphasized on improving the quality of education.
फोटो-11, कार्यालय में बीएसए की कुर्सी पर बैठकर रजिस्टर पर हस्ताक्षर करती छात्रा मोहिनी ठाकुर व - फोटो : संवाद
फर्रुखाबाद। मिशन शक्ति 5.0 के तहत एक दिन की बीएसए बनीं छात्रा मोहिनी ठाकुर ने अफसरों को शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। छात्रा ने कार्यालय का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

वहीं जीजीआईसी फतेहगढ़ में छात्रा को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। शनिवार को कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय रंगसाजान की कक्षा छह की छात्रा मोहिनी ठाकुर को एक दिन का बीएसए बनाया गया। मोहिनी ठाकुर ने रजिस्टर पर अपने हस्ताक्षर किए। इसके बाद बीईओ नगर आईपी सिंह व कार्यालय के बाबुओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन


छात्रा ने बीईओ व बाबुओं से कहा कि समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण करें। जो भी खामियां मिले उसे दूर किया जाए। मिडडे मील की गुणवत्ता पर खास ध्यान दें। एक दिन की बीएसए छात्रा ने कार्यालय का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रभारी बीएसए डॉ. अनुपम अवस्थी, वरिष्ठ सहायक सुरेंद्रनाथ अवस्थी, वरिष्ठ सहायक राजेश पाल, कनिष्ठ सहायक अरविंद, अरशद, प्रधानाध्यापक सुनीता देवी व बाबू अशफाक आदि मौजूद रहे। वहीं जीजीआईसी फतेहगढ़ में इंटरमीडिएट छात्रा प्रियांशी कुमारी को प्रधानाचार्य बनाया गया।

छात्रा ने शिक्षकों के साथ बैठक कर शिक्षण कार्य पर ध्यान देने के निर्देश दिए। छात्रा ने कहा कि भविष्य में वह भी प्रधानाचार्य बनना चाहती है। छात्रा ने विद्यालय का कामकाज देखा। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत आदि मौजूद रहीं।

फोटो-11, कार्यालय में बीएसए की कुर्सी पर बैठकर रजिस्टर पर हस्ताक्षर करती छात्रा मोहिनी ठाकुर व

फोटो-11, कार्यालय में बीएसए की कुर्सी पर बैठकर रजिस्टर पर हस्ताक्षर करती छात्रा मोहिनी ठाकुर व - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed