फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mohammadabad defeated Kamalganj and made it to the finals.

Farrukhabad News: मोहम्मदाबाद ने कमालगंज को हराकर फाइनल में बनाई जगह

Tue, 12 Nov 2024 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Mohammadabad defeated Kamalganj and made it to the finals.
फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में सोमवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय क्रिकेट जूनियर बालक वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मोहम्मदाबाद की टीम ने कमालगंज टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएसओ नरेंद्र यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पूल ए का क्वार्टर फाइनल मुकाबला मोहम्मदाबाद व फतेहगढ़ टीम के बीच हुआ। मोहम्मदाबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 90 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फतेहगढ़ की टीम 12 ओवर में 70 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच कमालगंज व कायमगंज इलेवन के बीच हुआ। कमालगंज टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 110 रन बनाए। कायमगंज की टीम 82 रनों पर ऑलआउट हो गई। कमालगंज और मोहम्मदाबाद के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। मोहम्मदाबाद टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 125 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कमालगंज की टीम 97 रनों पर ढेर हो गई। अंपायरिंग रफीकुल अंसारी, मोहम्मद अहमद खां ने की। स्कोरर सुहानी राठौर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि पूल बी के मैच मंगलवार को स्टेडियम में सुबह दस बजे खेले जाएंगे। इस अवसर पर संजीव कटियार, कुलदीप यादव, अरुण कुमार, सत्यम मिश्र और मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed