{"_id":"5807b0654f1c1b716b704666","slug":"mohammadabad-and-lock-in-office-put-the-leaders-in-kaymganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मदाबाद व कायमगंज में प्रधानों ने कार्यालय में ताला डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहम्मदाबाद व कायमगंज में प्रधानों ने कार्यालय में ताला डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 19 Oct 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों के लिए बजट पास न होने के विरोध में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रधानों ने विकास खंड मोहम्मदाबाद कार्यालय में ताला डालकर हंगामा किया। खंड विकास अधिकारी के आश्वासन पर प्रधानों ने ताला खोला। इस दौरान उन्हें तीन सूत्री ज्ञापन भी सौंपा। उधर, कायमगंज में भी प्रधानों ने विकास खंड कार्यालय में ताला डालकर विरोध जताया।
शासन के आदेश पर विकास खंड कार्यालय मोहम्मदाबाद में प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। बीडीओ मोहम्मदाबाद अतुल त्रिवेदी, एडीओ पंचायत सुरेंद्र सिंह राठौर और मास्टर ट्रेनर अजीत पाठक प्रशिक्षण दे रहे हैं। बुधवार को प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राकेशचंद्र, प्रधान पति संतोष चौधरी आदि ने यह कहते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया कि एक साल पहले भेजी गई कार्य योजना के कार्य बजट पास न होने से नहीं हो रहे हैं।
बजट न आने के कारण 14वें वित्त की योजना व मनरेगा के कार्य भी रुके हैं। इस दौरान प्रधानों ने कार्यालय गेट पर ताला डाला दिया। इसके बाद बीडीओ को ज्ञापन देकर कहा कि 14वें वित्त की कार्य योजना छह माह पहले स्वीकृत होकर जिला मुख्यालय जा चुकी है लेकिन जिला पंचायत राज अधिकारी इसे स्वीकृत नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
मनरेगा योजना के अंतर्गत जो ग्राम सभाओं में काम हुए हैं। वहां मनरेगा मजदूरों को छह माह से भुगतान नहीं मिला है। आरोप लगाया कि जिला पंचायत राज अधिकारी प्रधानों के खिलाफ असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हैं। खंड विकास अधिकारी अतुल त्रिवेदी के आश्वासन पर प्रधानों ने कार्यालय का ताला खोल दिया। इस अवसर पर कमलेश कुमारी, शांति यादव, शशि देवी, रामप्रकाश, विनीत सिंह चंदेल, गिरंद सिंह, नरेंद्र सिंह, नरेंद्र पाल, सुषमा देवी और धीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
उधर, पिछले एक वर्ष से विकास ख्ंाड कायमगंज के सभी ग्राम पंचायतों में राज्य वित्त आयोग व 14वें वित्त आयोग की कार्ययोजना न पास होने के कारण गंावों का विकास रुका पड़ा था। डीडीओ व बीडीओ से कहने के बाद भी कार्य योजना पास न हो सकी। इसको लेकर बुधवार को लगभग 40 से अधिक प्रधानों ने खंड विकास कार्यालय पहुंचकर मुख्य गेट में ताला डाल दिया। प्रधानों ने बीडीओ शिव कुमार के कार्यालय में भी तालाबंदी कर दी। इसी दौरान डीडीओ पीके राय खंड विकास
कार्यालय पहुंच गए और उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक को सूचना दी कि ब्लाक कार्यालय को अराजकतत्वों ने घेरकर ताला डाल दिया है। इस पर एएसपी ने कोतवाली पुलिस को मौके पर भेजा। पुलिस ने ब्लाक कार्यालय में लगे ताले खुलवाए। पुलिस को देख कई प्रधान मौके से खिसक गए। डीडीओ द्वारा प्रधानों को अराजकतत्व कहने पर वह भड़क गए और उन्होंने ब्लाक परिसर में नारेबाजी की। इस पर बीडीओ ने प्रधानों को अपने कार्यालय में बुलाया, जहां डीडीओ भी बैठे थे। प्रधानों ने
डीएम को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। जिसमें बताया गया लगभग 6 माह से मनरेगा का पैसा नहीं मिल रहा है। कार्ययोजना पास न हो पाने के कारण गंाव का विकास अवरुद्ध है। गंावों में शौचालय का आवंटन नहीं हो रहा है और राशनकार्डों के सत्यापन में गोलमाल हो रहा है। इस अवसर पर विपुल कुमार राठौर, सुभाष चंद्र, राजकुमार, विंदेश कुमार, रघुनंदन यादव, गजराज, आबिद, गोकिल, राकेश, अजय प्रताप, पीयूष द्विवेदी, सूरज सिंह और लल्लाबाबू आदि मौजूद रहे।