फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   MLC election Three March

एमएलसी चुनाव तीन मार्च को

Mon, 08 Feb 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Mon, 08 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
MLC election Three March

फर्रुखाबाद। स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी चुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी गई। 15 फरवरी तक नामांकन होंगे। तीन मार्च को मतदान कराया जाएगा। डीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने जिले में नौ मतदान स्थल निर्धारित किए हैं। अधिकारियों को चुनावी तैयारियों की जिम्मेदारी सौंप दी है।

विज्ञापन


अधिसूचना में 15 फरवरी तक नामांकन कलेक्ट्रेट में सुबह 11 से शाम तीन बजे तक होंगे। 16 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 18 को सुबह 11 से 3 बजे तक पर्चा वापसी होगी। तीन मार्च को जिले में प्रत्येक ब्लाक कार्यालय, नगर पालिका कार्यालय फर्रुखाबाद और जिला पंचायत कार्यालय में मतदान सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा। दह मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन


डीएम ने अधिकारियों को चुनाव संबंधी जिम्मेदारी सौंप दी है। जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीशचंद्र को कंट्रोल रूम व शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। रूट चार्ट बनाने की जिम्मेदारी पीडी डा. डीआर विश्वकर्मा की दी गई है। टेंट, फर्नीचर, प्रकाश व्यवस्था की जिम्मेदारी एक्सईएन पीडब्लूडी विपिन कुमार और एक्सईएन मीटर सुरेश कुमार को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेक्षक के साथ जिला विकास अधिकारी भगवती प्रसाद वर्मा, अनुराग पांडेय को लगाया गया है। मतपत्रों की छपाई की जिम्मेदारी बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी रामकिशोर को दी गई। आदर्श आचार संहिता पालन कराने और यातायात की सुविधा के लिए नगर मजिस्ट्रेट शिव बहादुर सिंह, एआरटीओ देवमणि भारती तथा जिला पूर्ति अधिकारी हिमांशु द्विवेदी को लगाया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल करेंगे।


मतदानकर्मी की ड्यूटी और प्रशिक्षण दिए जाने की जिम्मेदारी सीडीओ एसएन शुक्ल, अनुराग जैन तथा पीडी डा. डीआर विश्वकर्मा को दी गई है। यह चुनाव इटावा, औरैया, कन्नौज और फर्रुखाबाद में होगा। इसके लिए कन्नौज में 10, इटावा में नौ, औरैया में सात तथा फर्रुखाबाद में नौ मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed